Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया. इन परियोजनाओं में वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) के तीन अहम हिस्से, रेलवे प्रोजेक्ट, हाईवे प्रोजेक्ट और गुजरात सरकार की परियोजनाएं शामिल हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम के दौरान प्रतापनगर (वडोदरा) और टांडा रोड (धार) के बीच नई मेमू (MEMU) यात्री ट्रेन सेवा और अन्य ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, "आज मैं विकसित भारत की यात्रा को और गति देने के लिए आपके बीच आया हूं. अभी जो देश के विकास से जुड़े हजारों करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. मैं देश की जनता को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. इस विकास पर्व पर आप सभी ने जिस सेवा भाव से और सेवा भाव के साथ, पूरे वडोदरा शहर में स्वच्छता से स्वागत अभियान चलाया है, इसके लिए मैं वडोदरा के हर एक नागरिक को हृदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं, उनकी सराहना करता हूं."
All Live Updates...
LIVE: पीएम ने कहा- पहले की सरकार में 1-2 ट्रेनों की घोषणा होती थी, उसके भी साल भर ढोल पीटे जाते थे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "फ्रेट कॉरिडोर के साथ-साथ अब भारत में रेल वहां भी पहुंच रही है जहां इतने दशकों तक नहीं पहुंची थी. गुजरात हो, मध्य प्रदेश हो, महाराष्ट्र हो, यहां जो आदिवासी क्षेत्र हैं, वे भी इस परियोजना के द्वारा रेल से जुड़ रहे हैं. पहले की सरकार में बजट में 1-2 ट्रेनों की घोषणा होती थी और उसके भी साल भर ढोल पीटे जाते थे, जबकि आज देश में साल भर एक के बाद एक नई ट्रेनें चलाई जा रही हैं। आजभी इस कार्यक्रम में कई नई ट्रेनें शुरू हुई हैं."
LIVE: पीएम ने कहा- 12 साल में देश की काम करने की संस्कृति बदली है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज यहां से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की आखिरी कड़ियां भी जुड़ गई हैं. आज 2800 किलोमीटर से अधिक का डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट पूरा हो गया. ये 21वीं सदी के भारत के लिए बहुत ऐतिहासिक कार्य संपन्न हुआ है. ये डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर इस बात का साक्षी है कि बीते 12 साल में देश की काम करने की संस्कृति कैसे बदली है।"
#WATCH | Vadodara, Gujarat: At the 'NaMo for Viksit Bharat' event, Prime Minister Narendra Modi says, "This Dedicated Freight Corridor stands as a testament to how the country's work culture has transformed over the last 12 years. The concept for this Dedicated Freight Corridor… pic.twitter.com/s0T3A6CSjW
— ANI (@ANI) September 8, 2026
LIVE: पीएम ने कहा- विकसित भारत के लिए ऐसी कनेक्टिविटी चाहिए जो सुगम भी हो और तेज भी हो
पीएम ने कहा, "इस वर्ष लाल किले से मैंने विकसित भारत के लिए संकल्प की सप्त धारा का आह्वान किया है. इस सप्त धारा में एक धारा गति शक्ति की भी है. विकसित भारत के लिए हमें ऐसी कनेक्टिविटी चाहिए जो सुगम भी हो और जमाने के हिसाब से जरा तेज भी हो."
LIVE: पीएम ने वडोदरा के लोगों को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "आज मैं विकसित भारत की यात्रा को और गति देने के लिए आपके बीच आया हूं. अभी जो देश के विकास से जुड़े हजारों करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. मैं देश की जनता को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. इस विकास पर्व पर आप सभी ने जिस सेवा भाव से और सेवा भाव के साथ, पूरे वडोदरा शहर में स्वच्छता से स्वागत अभियान चलाया है, इसके लिए मैं वडोदरा के हर एक नागरिक को हृदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं, उनकी सराहना करता हूं."
LIVE: प्रतापनगर (वडोदरा) और टांडा रोड (धार) के बीच नई मेमू को हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम के दौरान प्रतापनगर (वडोदरा) और टांडा रोड (धार) के बीच नई मेमू (MEMU) यात्री ट्रेन सेवा और अन्य ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
पीएम मोदी ने 35,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को किया समर्पित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 35,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया. इन परियोजनाओं में वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) के तीन अहम हिस्से, रेलवे प्रोजेक्ट, हाईवे प्रोजेक्ट और गुजरात सरकार की परियोजनाएं शामिल हैं.
#WATCH | Vadodara, Gujarat: Prime Minister Narendra Modi lays foundation stones, inaugurates and dedicates to the nation development projects worth more than Rs 35,000 crore, including three key sections of Western Dedicated Freight Corridor (WDFC), railway projects, highway… pic.twitter.com/ANQfpYkXEs
— ANI (@ANI) September 8, 2026