संसद के बजट सत्र में गुरुवार को पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया. इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी दल कांग्रेस पर तीखा हमला भी किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और जवाहर लाल नेहरू के बयानों को कोट करते हुए कांग्रेस को घेरा, पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी के ईरान में दिए गए भाषण को कोट करते हुए कांग्रेस को घेरा. पीएम मोदी ने राज्यसभा में कहा, इंदिरा जी ईरान में भाषण दे रही थी. उन्होंने नेहरूजी के साथ बातचीत का उल्लेख किया. 'जब किसी ने मेरे पिता जी से पूछा कि उनके सामने कितनी समस्याएं हैं तो उन्होंने कहा 35 करोड़.' उस समय हमारे देश की जनसंख्या 35 करोड़ थी. पीएम मोदी ने आगे कहा कि इंदिरा जी ने आगे कहा कि आज देश की जनसंख्या 57 करोड़ है, मेरी समस्याओं की संख्या भी इतनी ही बड़ी है.
पीएम मोदी ने कहा, नेहरू जी हों, इंदिरा जी हों, या पूरी कांग्रेसी बिरादरी हो. ये लोग भारत के लोगों को समस्या मानते हैं. मेरे कई कोटेशन मिलेंगे, चुनौतियां कितनी ही क्यों न हों, 140 करोड़ समाधान हमारे पास हैं. ऐसी सोच वाले लोग केवल अपने परिवार का ही भला करेंगे.
पीएम मोदी ने आगे कहा, देश आज दो रास्तों के फर्क को साफ-साफ देख रहा है. एक तरफ वह सोच है जो देशवासियों को समस्या मानती है, और दूसरी तरफ हमारी सोच है, जो 140 करोड़ देशवासियों को समाधान मानती है. चुनौतियां कितनी भी बड़ी हों, हमारे पास 140 करोड़ समाधान हैं.
कांग्रेस सिर्फ इमेजिन करती है, इप्लीमेंट से कोई लेना-देना नहींः पीएम मोदी
पीएम मोदी ने इससे पहले कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ इमेजिन करती है, इप्लीमेंट से कोई लेना-देना नहीं. इंदिरा-नेहरू ने देशवासियों को समस्या माना, हम समाधान मानते हैं. पीएम मोदी ने बुधवार को लोकसभा में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव नहीं हो सका. यह राष्ट्रपति का घोर अपमान है. आपने जो आदिवासी समाज का अपमान किया है. आपने महिला का अपमान किया है. संविधान ने जिसे सर्वोच्च पद दिया है, उसका अपमान किया. आपने संविधान का अपमान किया है.
यह भी पढ़ें - आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे... राज्यसभा में विपक्ष पर PM मोदी का शायराना हमला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं