दिल्ली से गोवा जा रही अकासा एयर की उड़ान में एक यात्री पर टॉयलेट में बीड़ी पीने का आरोप लगा है एयरलाइन ने बताया कि उड़ान के दौरान यात्री के पास लाइटर भी मिला था जिससे सुरक्षा खतरे में पड़ गई थी मोपा हवाई अड्डा पुलिस थाना में इस मामले में यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है