विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2024

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद, एक घायल

कठुआ जिले की बिलावर तहसील के एक सुदूर गांव कोग-मंडली में शाम को करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई सुरक्षा बलों और आतंकियों की मुठभेड़ शुरू हुई

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद, एक घायल
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शनिवार की शाम को एक दूरस्थ ग्रामीण इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया. आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गया और एक सहायक उपनिरीक्षक घायल हो गया.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि, कठुआ जिले के एक सुदूर गांव में सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. बिलावर तहसील के कोग-मंडली गांव में मुठभेड़ शाम को करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई. सुरक्षा बलों ने एक घर में आतंकवादियों के एक गुट के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद संयुक्त घेराबंदी की थी और तलाशी अभियान शुरू किया था. इसी बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.

अधिकारियों ने बताया कि शुरू में गोलीबारी कुछ देर तक चली लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी शुरू हो गई. उन्होंने बताया कि गोलीबारी में एक पुलिस हेड कांस्टेबल शहीद हो गया और सहायक उपनिरीक्षक घायल हो गया. अधिकारियों के अनुसार अंतिम सूचना मिलने तक गोलीबारी जारी थी. 

इससे पहले एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने कोग गांव में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था. आतंकवादियों से आमना-सामना होने के बाद दोनों ओर से कुछ राउंड गोलियां चलाई गईं.''

अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त बल भेजकर इलाके की कड़ी घेराबंदी कर दी गई है.

यह भी पढ़ें-

J&K : कुलगाम मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, सेना के 4 जवान और एक पुलिस अधिकारी घायल

जम्मू : रियासी बस अटैक मामले में NIA की 7 जगहों पर छापेमारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cop Killed Encounter Kathua, Encounter Kathua, Jammu And Kashmir Encounter Kathua
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com