विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2019

इधर रक्षा मंत्री कारगिल के शहीदों को नमन करने पहुंचे, उधर पुंछ में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर

सीमापार से गोलाबारी ऐसे दिन हो रही है जब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भारतीय सेना के ऑपरेशन विजय के 20 साल पूरे होने पर कारगिल युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण करने के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं.

इधर रक्षा मंत्री कारगिल के शहीदों को नमन करने पहुंचे, उधर पुंछ में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर
भारतीय सेना की ओर से पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. (प्रतीकात्मक फोटो)
  • पाकिस्तान की ओर से तोड़ा गया सीजफायर
  • किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं.
  • दो दिवसीय दौरे पर हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
श्रीनगर:

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर मोर्टार दाग कर और छोटे हथियारों से गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया. सीमापार से गोलाबारी ऐसे दिन हो रही है जब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भारतीय सेना के ऑपरेशन विजय के 20 साल पूरे होने पर कारगिल युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण करने के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं. यहां वे दो दिवसीय दौरे पर हैं. एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘करीब नौ बजे पाकिस्तान ने मेंढर सेक्टर में बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी और मोर्टार दागे' प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. 

 नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता के पुलिस गार्ड की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या की

 गोलाबारी से नियंत्रण रेखा के आस-पास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गयी और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है. पाकिस्तान की ओर से आए दिन इस इलाके में सीजफायर का उल्लंघन होता रहता है.

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ के मामलों में आई 43 फीसद की गिरावट, सरकार ने दी जानकारी

राजनाथ सिंह शनिवार को कठुआ जिले के उझ और सांबा जिले के बसंतर में सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाये गये दो पुलों को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. अधिकारियों के अनुसार उझ पुल एक किलोमीटर लंबा है और बसंतर पुल 617.4 मीटर लंबा है. ऑपरेशन विजय 1999 में कारगिल की चोटियों से पाकिस्तान के घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए भारतीय सेना द्वारा छेड़ी गयी सीमित लड़ाई थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ceasefire Violation, Jammu And Kashmir, Rajnath Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com