- थ्री इडियट्स एक्टर ओमी वैद्य जंतर-मंतर पर मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे
- ओमी वैद्य ने सोनम की स्थिति को गंभीर बताया और कहा कि वे नहीं चाहते कि वे अपनी हड़ताल के कारण जान गंवा दें
- उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सोनम के मामले में स्थानीय और राष्ट्रीय अधिकारियों से मदद मांगें
थ्री इडियट्स के चतुर दिल्ली के जंतर-मंतर पर मांगों के लेकर पिछले 17 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे हैं. चतुर रामालिंगम यानी कि ओमी वैद्य ने सोनम का समर्थन करते हुए कहा कि वह नहीं चाहेंगे कि वे मर जाएं. उन्होंने कहा कि उनमें बॉलीवुड स्टार्स से ज्यादा हिम्मत है. चतुर ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि उनके पास सभी के लिए एक मैसेज है, इसे सभी ध्यान से सुनें. उन्होंने कहा कि क्या आप जानते हैं कि थ्री इडियट्स में आमिर खान ने लद्दाखी इंजीनियर और समाज सुधारक सोनम वांगचुक के वास्तविक जीवन पर अधारित किरदार निभाया था. वह सोनम से मिले हैं. वह बहुत ही दिलचस्प हैं. उन्होंने अपने जीवन में कुछ अविश्वसनीय काम किए हैं. वह बहुत विनम्र और शानदार हैं.
सोनम भूख हड़ताल पर क्यों हैं, जरूर जानें
चतुर ने आगे कहा कि सोनम क्या कर रहे हैं प्लीज सभी लोग ये जरूर देखें. वह बहुत लंबी भूख हड़ताल पर हैं. कई हफ्तों से ज्यादा समय हो गया है. उनका ब्लड शुगर बहुत कम हो गया है. मुझे नहीं पता कि आपने इसके बारे में सुना है या नहीं. ये भी नहीं पता कि मीडिया इसे कवर कर रहा है या नहीं. ये जानना अहम है कि वह भूख हड़ताल पर क्यों है, उसके साथ कुछ समस्याएं हैं.
मैं नहीं चाहता कि सोनम मर जाएं
चतुर ने कहा कि देश की शिक्षा प्रणाली के बारे में उनके पास लद्दाख की स्वतंत्रता और पर्यावरणवाद के कुछ मुद्दे हैं. आप उससे सहमत हों या न हों, लेकिन मैं वास्तव में नहीं चाहता कि यह आदमी मर जाए. मुझे लगता है कि वह एक बहुत प्रभावशाली व्यक्ति हैं और मैं चाहूंगा कि वह जीवित रहें. हम सामान्य लोग हैं और हमारी डेली लाइफ है. हम अपनी चीजों में व्यस्त रहते हैं. लेकिन अगर आप इन मुद्दों पर गौर करेंगे तो आप उनसे सहमत हो सकते हैं. आप ये भी देख सकते हैं कि कहीं आपके या आपके परिवार के सदस्यों या आपके दोस्तों को क्या अतीत में ये समस्याएं थीं. आप सब को ये देखने की जरूरत है कि ये हो क्या रहा है.
अगर आपको परवाह है तो प्लीज कुछ करें
इसके साथ ही उन्होंने देखना होगा कि हम सोनम के लिए क्या कर सकते हैं. प्लीज उनके वीडियो को रीट्वीट करें, इसेअपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करें, और अगर आप वास्तव में परवाह करते हैं, तो अपने स्थानीय सरकारी अधिकारियों, अपने राष्ट्रीय सरकारी अधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं और उन्हें बता सकते हैं कि इस मामले में कुछ करने की जरूरत है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं