विज्ञापन

नोएडा की अरण्या सोसाइटी की 21वीं मंजिल पर AC फटने से लगी आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर

नोएडा की अरण्या सोसाइटी में आग लग गई है. यह आग 21वीं मंजिल पर एक फ्लैट लगी है. दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं.

नोएडा की अरण्या सोसाइटी की 21वीं मंजिल पर AC फटने से लगी आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर
नोएडा की अरण्या सोसाइटी में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास जारी.

नोएडा की अरण्या सोसाइटी की 21वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई है. बताया जा रहा है कि यह आग AC में हुए ब्लास्ट के कारण लगी है. घटना की सूचना दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं, आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं. गौतमबुद्ध नगर (GBN) पुलिस के अनुसार, हादसा थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में आने वाले सेक्टर 119 में हुआ है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, फ्लैट में अंदर कोई मौजूद नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि हादसे की सूचना पर दमकल की छह गाड़ियों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया. आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. घटनास्थल पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO), स्थानीय पुलिस समेत अन्य अधिकारी मौजूद हैं. 

घटना पर सीएमओ ने लिया संज्ञान 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आग की घटना पर संज्ञान लिया है. सीएमओ की ओर से अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के आदेश दिए और निर्देश दिया कि घायलों को उचित चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया जाए. प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं. सीएम ने राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने को भी कहा है. 

आग पर पाया गया काबू, कोई हताहत नहीं

गनीमत की बात रही कि समय रहते आग की घटना पर काबू पा लिया है. घटना में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है. प्रशासन की टीम हादसे के कारणों की जांच कर रही है, ताकि यह साफ हो सके कि आग कैसे लगी थी. 

आग की घटना से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें... 

लखनऊ अग्निकांड: अगर 10 साल पहले गिरा दी जाती इमारत, तो बच जाती 15 मासूम बच्‍चों की जान!

लखनऊ अग्निकांड के बाद अब एक्टिव होगा बाबा बुलडोजर , 'लाक्षागृह' जैसी अवैध बिल्डिंग को किया जाएगा ध्वस्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Fire, Noida Fire Accident, Noida Fire News 2026, Noida News, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com