विज्ञापन
53 minutes ago
नोएडा:

Noida Internationl Airport Updates: उत्तर प्रदेश का मोस्‍ट अवेटेड नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) अब उड़ान भरने के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया है. एयरपोर्ट का पहले चरण (Phase-1) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. एयरपोर्ट को 5 चरणों में विकसित किया जाएगा. ये एयरपोर्ट दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. एयरपोर्ट पर 3900 मीटर लंबा रनवे, आधुनिक नेविगेशन सिस्टम और ऑल-वेदर ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है. हर साल करीब 1.2 करोड़ (12 मिलियन) यात्रियों के आवागमन की क्षमता पहले चरण में होगी, जिसे आगे बढ़ाया जाएगा. एयरपोर्ट पर उद्घाटन समारोह के बाद प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तैयारियां की हैं. सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र को कई स्तरों में बांटा गया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस व सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो. यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी खास प्लान तैयार किया गया है. प्रशासन ने यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा एक्सप्रेसवे पर हेवी व्‍हीकल्‍स के लिए अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है. यह रोक शनिवार सुबह 7 बजे से लागू होगा और लगभग 16 घंटे तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा, ताकि वीआईपी मूवमेंट और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो. स्थानीय प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और अनावश्यक रूप से इन मार्गों पर यात्रा करने से बचें. साथ ही, कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. 
 

PM मोदी का पूरा कार्यक्रम 

  • PM मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया.
  • सुबह करीब 11:30 बजे, प्रधानमंत्री एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का दौरा करेंगे.
  • दोपहर करीब 12 बजे, प्रधानमंत्री नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे.
  • पीएम मोदी इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे. 
  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं में से एक है.

Jewar Airport Inauguration LIVE Updates...

देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को जनता कभी माफ नहीं करती: PM मोदी

मिडिल संकट के बीच अफवाह फैलाने वाले राजनेताओं को नसीहत देते हुए पीएम मोदी ने कहा, "पूरी दुनिया संकट की घड़ी से गुजर रही है. ऐसे में हम सभी भारतीयों को एकजुट होकर इसका सामना करना है. यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है. मैं देश के सभी राजनीतिक दलों से आग्रहपूर्वक कहना चाहता हूं कि इस प्रकार के संकट में ऐसी बातें करने से बचें, जो देश के लिए नुकसानदायक हैं. जो भारतीयों के हित में है, भारत के हक में है, वहीं, भारत सरकार की नीति और रणनीति है. राजनीति के लिए गलत बयानबाजी करने वाले, राजनीतिक बहस में तो कुछ नंबर पा लेंगे. लेकिन देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को देश की जनता कभी माफ नहीं करती है."

Noida Internationl Airport LIVE Updates: भारत का एविएशन सेक्‍टर तेजी से विकास कर रहा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "किसी भी देश में एयरपोर्ट एक सामान्‍य सुविधा नहीं होती है. ये एयरपोर्ट प्रगति को भी उड़ान देने थे. 2014 से पहले तक देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक एयरपोर्ट देश में हैं. अब देश के छोटे-छोटे शहरों में भी हवाई कनेक्टिविटी पहुंच रही है. भाजपा सरकार ने सामान्‍य यात्रियों के लिए हवाई यात्रा को आसान बना दिया है. यूपी में एयरपोर्ट की संख्‍या 17 हो गई है. हमने उड़ान योजना शुरू की, जिसका फायदा 1 करोड़ 60 लाख लोग उठा सकते हैं. उड़ान योजना को और आगे बढ़ाते हुए 29 हजार करोड़ रुपये की स्‍वीकृति दी गई है. भारत का एविएशन सेक्‍टर तेजी से विकास कर रहा है."   

PM Modi in Jewar Airport LIVE: किसानों के परिश्रम ने देश को संकट के इस समय में ममद मिली

इथोनोल का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "साढ़े चार करोड़ बैरेल लगभग 700 करोड़ लीटर कच्‍चा तेल विदेशों से मंगवाना पड़ता है. किसानों के परिश्रम ने देश को संकट के इस समय में इतनी बड़ी रकम से राहत दी है. इथोनोल से देश को बहुत फायदा हुआ है. इथोनोल न बनाते, तो ये पैसा विदेश जाना तय था. इतना पैसा पिछले दिनों में यहां के गन्‍ना किसानों को मिले हैं. यहां किसानों ने तो ऐसा दौर भी देखा है, जब गन्‍ना किसानों का पैसा सालों तक लटका रहता था. लेकिन हमारी सरकार में ऐसा नहीं है."  

Noida Internationl Airport LIVE Updates: 2003 में वाजपेयी सरकार ने एयरपोर्ट को दी थी मंजूरी- PM मोदी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्धाटन के अवसर पर कहा पीएम मोदी ने यूपी की पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, "2003 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने इस नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मंजूरी दे दी थी. यहां मौजूद कई लोग ऐसे होंगे, जिनका जन्‍म भी तक नहीं हुआ होगा. यह एयरपोर्ट 2014 तक फाइलों में ही दबी रही. जब देश में केंद्र सरकार बनी तो, सपा सरकार ने इस पर काम नहीं होने दिया. लेकिन जब यूपी में बीजेपी की सरकार बनी, तो  जेवर एयरपोर्ट की नींव भी पड़ी, निर्माण भी हुआ और अब शुरू भी हो गया है. ये ऐसा एयरपोर्ट है, जहां से हर 2 मिनट में एक फ्लाइट उड़ेगी."

PM Modi in Jewar Airport LIVE: PM मोदी बोले- ये युवाओं के भविष्‍य को नई उड़ान देने का काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्धाटन के अवसर पर कहा, "ये युवाओं के भविष्‍य को नई उड़ान देने का काम हो रहा है. ये विकसित यूपी की दिखा में एक कदम उठाया गया है. यहां मौजूद युवाओं को इसके लिए मैं बधाई देता हूं. नोएडा एयरपोर्ट का उद्धाटन करने का सौभाग्‍य आपने मुझे दिया, लेकिन मैंने इस सौभाग्‍य को आपके साथ बांट लिया. आज मैंने आपके साथ मिलकर इस एयरपोर्ट का उद्धाटन किया है."  

Noida Internationl Airport LIVE Updates: पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्धाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्धाटन कर दिया है. इस अवसर पर उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत कई मंत्री उपस्थित रहे. पीएम मोदी ने कहा कि यहां मौजूद सभी लोग अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर इस एयरपोर्ट का उद्धाटन कीजिए. ये सभी लोगों का एयरपोर्ट है. 

PM Modi in Jewar Airport LIVE: उत्तर प्रदेश का गौरव और पहचान... केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू

नोएडा एयरपोर्ट के उद्धाटन के अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भव्य और प्रतिष्ठित जेवर हवाई अड्डे के उद्घाटन पर आप सभी को हार्दिक बधाई. न केवल जेवर, उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर, बल्कि पूरा भारत इस उपलब्धि से उत्साहित है. क्योंकि राजधानी दिल्ली, देश की धड़कन, को आज एक नई धड़कन मिल गई है. 11,200 करोड़ रुपये की लागत से 3000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला यह भव्य हवाई अड्डा, जेवर हवाई अड्डा, अपने 4 किलोमीटर लंबे रनवे के साथ, अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा के लिए पूरी तरह से सक्षम है. जेवर टर्मिनल का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि यहां आने पर आपको उत्तर प्रदेश का गौरव और पहचान का अनुभव होगा. यह हमारे प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि है, विकास और विरासत दोनों का विचार है..."

दुनिया में आसमान छू रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, लेकिन भारत में स्थिति सामान्‍य- CM योगी

यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्धाटन के अवसर पर पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि नए भारत की कार्य योजना पूरी दुनिया देख रही है. मिडिल ईस्‍ट संकट के कारण दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं. लेकिन भारत में स्थिति सामान्‍य है.  

Jewar Airport Inauguration LIVE: पीएम मोदी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आज जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का चरण एक के उद्घाटन से पहले निरीक्षण किया. पीएम मोदी ने देखा कि नोएडा एयरपोर्ट की कैसी रहेगी पूरी व्‍यवस्‍था.

Jewar Airport Inauguration LIVE: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के लिएPM मोदी जेवर पहुंचे

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेवर पहुंच गए हैं. कुछ देर में वह एयरपोर्ट का उद्धाटन करेंगे. पीएम मोदी के साथ उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद हैं.  

हम नई ऊंचाइयां पा रहे... नोएडा उद्धाटन के मौक पर गौतम बुद्ध नगर सांसद महेश शर्मा

गौतम बुद्ध नगर भाजपा सांसद महेश शर्मा ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का जो संकल्प है, जिसके कारण आज भारत और भारत के लोगों का सम्मान विश्व शिखर पर है. आज युद्ध नहीं बुद्ध के मार्ग पर चलकर हम नई ऊंचाइयां पा रहे हैं. जेवर वासी आज प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए ललाइत है. मैं किसानों को धन्यवाद करता हूं और बधाई भी देता हूं."

Jewar Airport Inauguration LIVE: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट कब होगी शुरू?

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट्स अप्रैल के मध्य से मई 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है. 28 मार्च को औपचारिक उद्घाटन के बाद से नियामक स्वीकृतियां और परिचालन संबंधी तैयारियां जारी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू जेवर स्थित इस नए हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे. हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि हवाई अड्डे का स्‍ट्राक्‍चर तैयार है, लेकिन वाणिज्यिक सेवाएं तभी शुरू होंगी, जब किराया मंजूरी और एयरलाइन शेड्यूलिंग सहित सभी अंतिम स्वीकृतियां पूरी हो जाएंगी.

Noida Internationl Airport Inauguration: गेम चेंजर साबित होगा नोएडा एयरपोर्ट: IEML चेयरमैन

जेवर एयरपोर्ट को इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड (IEML) के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार ने गेम चेंजर बताया, "नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरे इकोसिस्टम, खासकर उद्योग और निर्यात के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला है. हवाई अड्डे का कार्गो सेगमेंट 800 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैले फार्मा, हस्तशिल्प, वस्त्र, चमड़ा और जूते जैसे कई अन्य उद्योगों की जरूरतों को पूरा करेगा. हम इसे एक वास्तविक गेम चेंजर मानते हैं और रिकॉर्ड समय में इसे पूरा करने के लिए नेतृत्व को सलाम करते हैं. एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक होने के नाते, यह प्रदर्शनी उद्योग, ज्ञान क्षेत्र, विश्वविद्यालयों और सामान्य उद्योग को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा देगा, साथ ही आम आदमी और यात्रियों दोनों को समान रूप से अपार लाभ प्रदान करेगा."

Jewar Airport Inauguration LIVE: 'विकसित भारत' की शपथ को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा, "आज प्रधानमंत्री मोदी भारत को एक शानदार तोहफा दे रहे हैं. यह (नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) न केवल भारत की सेवा करेगा, बल्कि एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा भी होगा. मैं इस उपलब्धि के लिए पूरे राज्य और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं. यह 'विकसित भारत' की शपथ को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. इस हवाई अड्डे के उद्घाटन से न केवल यात्रियों को लाभ होगा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा."

Noida Airport LIVE Updates:नोएडा एयरपोर्ट के लिए कैसे हुआ था जमीन का अधिग्रहण, पूर्व DM ने बताया

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का आज उद्धाटन होने जा रहा है. इस अवसर पर गौतम बुद्ध नगर के पूर्व जिला कलेक्टर बृजेश नारायण सिंह ने बताया, "नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण का पहला चरण जब शुरू हुआ, तब मैं जिला कलेक्टर के पद पर कार्यरत था. यह देश में सबसे तेज़ अधिग्रहण प्रक्रिया थी और प्रशासनिक दृष्टि से सबसे किफायती भी. केवल दो वर्षों के भीतर, किसानों की पूर्ण सहमति से यह विशाल परियोजना आगे बढ़ी, जो अपने आप में एक अनूठी उपलब्धि है. जब शुरुआत में मतभेद थे और किसान हिचकिचा रहे थे, तब मैंने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर कलेक्टर के रूप में स्वयं गांवों का दौरा किया. मैंने लोगों से बात करके उन्हें वित्तीय और भविष्य के प्रभावों के बारे में समझाया, जिसमें आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ भी शामिल थे. अंततः, वे सभी सहमत हो गए. इस पूरी परियोजना में उनका महत्वपूर्ण योगदान है और मैं उनका बहुत आभारी हूं."

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण की टाइमलाइन

  • 6 जुलाई, 2017 : साइट क्लीयरेंस दी गई
  • 11 जनवरी, 2018 : रक्षा मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त हुआ
  • 13 अप्रैल, 2018 : उत्तर प्रदेश सरकार ने जेवर में हवाई अड्डा स्थापित करने के लिए 'सैद्धांतिक मंज़ूरी' हेतु नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखा
  • 8 मई, 2018 : नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हवाई अड्डे के लिए मंज़ूरी प्रदान की
  • 7 अक्टूबर, 2020 : परियोजना के लिए 'रियायत समझौता' (Concession Agreement) पर हस्ताक्षर किए गए
  • 25 नवंबर, 2021 : प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर में 'नोएडा अंतर्राष्ट्रीय ग्रीनफ़ील्ड हवाई अड्डे' की आधारशिला रखी
  • 6 मार्च, 2026 : नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने जेवर स्थित 'नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे' (NIA) के लिए 'यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड' (YIAPL) को 'एयरोड्रोम लाइसेंस' प्रदान किया
  • 28 मार्च, 2026 : प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हवाई अड्डे का उद्घाटन

Jewar Airport Inauguration Updates: नोएडा इंटरनेशन एयरपोर्ट से इन शहरों के लिए होगी कनेक्टिविटी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों कि मानें तो शुरुआत में मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, लखनऊ, अहमदाबाद, चेन्नई, गोवा, जयपुर, वाराणसी, भोपाल, जम्मू के उड़ान सेवा शुरू होगी.

Noida Internationl Airport Inauguration: नोएडा एयरपोर्ट पर अंतरराष्‍ट्रीय फ्लाइट कब होगी शुरू?

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर छह माह के बाद अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू होगी. हवाई अड्डे पर प्रतिदिन 150 यात्री विमान सेवा उपलब्ध होंगी. यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ फ्लाइट की संख्या में भी इजाफा होगा. एयरपोर्ट से शुरुआत में सालाना 50 से 60 लाख यात्रियों के सफर करने का अनुमान है. हालांकि, एयरपोर्ट की टर्मिनल क्षमता सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की है.

Noida Internationl Airport Inauguration: नोएडा एयरपोर्ट पर कौन-कौन सी एयरलाइन्स शुरू करेंगी उड़ान

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में एयरपोर्ट से देश के 50-60 शहरों के लिए एयरलाइंस कंपनी विमान सेवा शुरू करेंगी. विमान सेवा के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने आकासा, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ करार किया है. इंडिगो शुरुआत में देश के 20 से 25 शहरों के लिए विमान सेवा शुरू कर सकती है. उन्होंने कहा कि एनसीआर के दूसरे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरुआत में यात्रियों को केवल देश के शहरों को ही विमान सेवा की सुविधा मिलेगी. छह माह के बाद अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू होगी.

Jewar Airport Inauguration Updates:जेवर एयरपोर्ट पर कब से शुरू होगी उड़ान?

जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही सबसे अधिक लोगों की बेसब्री यह बात जानने में है कि आखिर हवाई अड्डे से उड़ानों का संचालन कब से शुरू होगा. हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी किसी तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल से फ्लाइट ऑपरेशन हवाईअड्डे से शुरू हो सकता है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एयरोड्रम लाइसेंस मिलने और फ्लाइट सर्विस शुरू होने में आमतौर पर 45 दिनों का अंतर होता है. इस दौरान विमानन कंपनियां समेत सभी एजेंसी एयरपोर्ट के कमर्शियल ऑपरेशन के लिए अपनी तैयारी कर लेती हैं. 

Noida Internationl Airport LIVE Updates: जेवर में PM मोदी का पूरा कार्यक्रम

  • PM मोदी आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे.
  • सुबह करीब 11:30 बजे, प्रधानमंत्री एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का दौरा करेंगे.
  • दोपहर करीब 12 बजे, प्रधानमंत्री नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे.
  • पीएम मोदी इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे. 
  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं में से एक है.

Noida Internationl Airport Inauguration: जेवर एयरपोर्ट पर कार्गो हब भी विकसित किया जा रहा

जेवर एयरपोर्ट में भविष्य कुल 8 रनवे बनाए जाएंगे, फिलहाल पहले चरण में 1 रनवे से संचालन शुरू होगा. कार्गो हब भी विकसित किया जा रहा है. कार्गो टर्मिनल की क्षमता शुरुआती 2.5 लाख टन से बढ़ाकर 18 लाख टन तक की जा सकेगी. कार्गो टर्मिनल से आसपास में विकसित औद्योगिक यूनिट्स को बड़ा फायदा होगा. साथ ही लॉजिस्टिक्स, होटल, ट्रांसपोर्ट और सप्लाई चेन सेक्टर में तेज विकास होगा.

Jewar Airport Inauguration Updates: नोएडा एयरपोर्ट पर भारतीय संस्कृति की झलक

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट  एयरपोर्ट का डिजाइन भारतीय संस्कृति से प्रेरित है, जिसमें बनारस की घाट और हवेली जैसी वास्तुकला झलकती है. Phase-1 पर लगभग 11,200 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. एयरपोर्ट को प्रोजेक्ट पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर विकसित किया जा रहा है.

Jewar Airport Inauguration LIVE: जेवर एयरपोर्ट का फर्स्‍ट फेज पूरा, अब 4 चरण बाकी

एयरपोर्ट का पहले चरण (Phase-1) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. एयरपोर्ट को 5 चरणों में विकसित किया जाएगा. ये एयरपोर्ट दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. एयरपोर्ट पर 3900 मीटर लंबा रनवे, आधुनिक नेविगेशन सिस्टम और ऑल-वेदर ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है. हर साल करीब 1.2 करोड़ (12 मिलियन) यात्रियों के आवागमन की क्षमता पहले चरण में होगी, जिसे आगे बढ़ाया जाएगा.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com