विज्ञापन

Noida Airport Guide: नोएडा एयरपोर्ट शुरू, पहली उड़ान से लेकर बस-मेट्रो रूट तक, वे 10 बातें जो सब जानना चाहते हैं

Know About Noida International Airport: नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन हो गय है. जल्द ही यहां सेकई शहरों के लिए फ्लाइट्स शुरू होंगी. ऐसे में इस एयरपोर्ट से जुड़े सभी जरूरी सवालों के जवाब यहां जानिए.

Noida Airport Guide: नोएडा एयरपोर्ट शुरू, पहली उड़ान से लेकर बस-मेट्रो रूट तक, वे 10 बातें जो सब जानना चाहते हैं
  • नोएडा एयरपोर्ट गौतमबुद्ध नगर के जेवर में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बना है
  • दिल्ली एयरपोर्ट से नोएडा एयरपोर्ट की दूरी लगभग 70 KM है, यात्रा में पचास से साठ मिनट लगेंगे
  • नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान अप्रैल 2026 के अंत या मई की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया. फिलहाल एयरपोर्ट का पहला फेज शुरू हो रहा है. जब यह एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार हो जाएगा, तो यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट हो जाएगा. एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद लोग जानना चाहते हैं कि यहां से पहली फ्लाइट कब शुरू होगी? यहां कैसे पहुंच सकते हैं? नोएडा एयरपोर्ट से जुड़े सभी जरूरी सवालों का जवाब हम आपको बता रहे हैं.

1. कहां है नोएडा एयरपोर्ट?

सबसे पहला सवाल तो लोगों के मन में यही है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है कहां? दरअसल नोएडा एयरपोर्ट गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में बना है. इसलिए इसे जेवर एयरपोर्ट भी कहते हैं. यह यमुना एक्सप्रेस के किनारे बनाया गया है. नोएडा शहर से यह 40 किमी दूरी पर है.

2. दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से नोएडा एयरपोर्ट कितनी दूर है और वहां पहुंचने में कितना समय लगेगा?

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नोएडा एयरपोर्ट की दूरी करीब 72 किलोमीटर है. यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए नोएडा से यहां पहुंचने में करीब 50-60 मिनट लगेंगे. भविष्य में दोनों एयरपोर्ट को डायरेक्ट मेट्रो लिंक और नमो भारत (RRTS) से जोड़ा जाएगा, जिससे सफर 80 मिनट का रह जाएगा.

noida airport

noida airport

3. दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट कैसे पहुंचे?

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और नोएडा एयरपोर्ट जाना चाहते हैं, तो इसके कई तरीके हैं. आप कैब, टैक्सी के जरिए डायरेक्ट एयरपोर्ट तक पहुंच सकते हैं. वहीं अगर आप मेट्रो से सफर करना चाहते हैं, तो आधा सफर आप इससे कर सकते हैं. आप दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन से नोएडा के सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पहुंचे. यहां से आप नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन पकड़ें और परी चौक मेट्रो स्टेशन तक पहुंचे. परी चौक से आपको पब्लिक ट्रांसपोर्ट आसानी से मिल जाएंगे तो जेवर तक पहुंचा देंगे.

4. नोएडा एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट कब उड़ेगी और टिकट बुकिंग कब से शुरू होगी?

नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद अब टेस्टिंग का आखिरी चरण चल रहा है. उम्मीद है कि अप्रैल 2026 के आखिरी हफ्ते या मई की शुरुआत में पहली कमर्शियल उड़ान शुरू हो जाएगी. इंडिगो और अकासा एयर जैसी एयरलाइंस जल्द ही अपना शेड्यूल जारी करेंगी, जिसके बाद टिकट बुकिंग शुरू होगी.

5. किन शहरों के लिए मिलेंगी उड़ानें?

जानकारी के अनुसार. नोएडा एयरपोर्ट से पहले फेज में मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, वाराणसी और देहरादून जैसे घरेलू रूट (Domestic Routes) पर फोकस रहेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

6. नोएडा एयरपोर्ट से किन-किन लोगों को फायदा होगा?

नोएडा एयरपोर्ट शुरू होने के बाद इससे ना सिर्फ दिल्ली-एनसीआर के लोगों को फायदा होगा, बल्कि यूपी, हरियाणा, राजस्थान के लोगों को भी फायदा होगा. जेवर एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेस के किनारे है. ये एक्सप्रेसवे दिल्ली-नोएडा को मथुरा, आगरा और अलीगढ़ जैसे शहरों से जोड़ता है. वहीं आगरा से लखनऊ एक्सप्रेसवे भी जुड़ा है. यानी यूपी के कई शहर के लोगों को फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा. इसके अलावा जेवर एयरपोर्ट को दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जा रहा है. इससे हरियाणा और राजस्थान के लोगों को भी फायदा होगा.

7. क्या जेवर एयरपोर्ट पर भी लंबी लाइनों में लगना होगा?

नोएडा एयरपोर्ट आधुनिक सुविधाओं से लैस है. यहां चेक इन के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा. यह भारत का पहला Digital-First एयरपोर्ट है. यहां डिजीयात्रा (DigiYatra) के जरिए पेपरलेस एंट्री होगी. साथ ही, बायोमेट्रिक स्कैनिंग से चेक-इन इतना फास्ट होगा कि आपको बोर्डिंग पास की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

यह भी पढ़ें: 'एविएशन के बड़े केंद्र के तौर पर उभरेगा जेवर', नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को और क्या कुछ बोले दिग्गज

8. क्या नोएडा एयरपोर्ट तक अपनी गाड़ी से पहुंच पाएंगे? पार्किंग कहां होगी? 

नोएडा एयरपोर्ट पर विशाल मल्टी-लेवल कार पार्किंग बनाई गई है. साथ ही, टैक्सी एग्रीगेटर्स (Ola/Uber) के लिए अलग स्टैंड्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग पॉइंट्स की भी सुविधा दी गई है.

9. नोएडा एयरपोर्ट के पास क्या-क्या बन रहा है?

नोएडा एयरपोर्ट के बिल्कुल पास इंटरनेशनल फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क और टॉय पार्क बन रहे हैं. इससे आने वाले 2-3 सालों में स्थानीय युवाओं के लिए 1 लाख से ज्यादा नौकरियों के अवसर पैदा होंगे.

10. नोएडा एयरपोर्ट की यात्री क्षमता कितनी है?

नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण में यह सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने में सक्षम है. 2050 तक सभी चरणों के पूरा होने पर यह क्षमता बढ़कर 7 करोड़ तक पहुंच जाएगी.

यह भी पढ़ें: एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट नोएडा में बनकर तैयार, बाहर से अंदर तक क्यों है खास?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com