विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट का नवरात्रि में उद्घाटन! उड़ानों का रास्ता साफ, मिल गई सिक्योरिटी क्लियरेंस

एयरपोर्ट के लिए अब DGCA की टीम निरीक्षण करेगी, जिसके बाद एरोड्रम लाइसेंस जारी होगा और फ्लाइट संचालन संभव होगा.

नोएडा एयरपोर्ट का नवरात्रि में उद्घाटन! उड़ानों का रास्ता साफ, मिल गई सिक्योरिटी क्लियरेंस
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने कंडीशनल अप्रूवल जारी किया है
  • एयरपोर्ट को सुरक्षा जांच के बाद मंजूरी मिली है, अब DGCA की टीम का निरीक्षण शेष है
  • DGCA निरीक्षण के बाद ही एयरपोर्ट के लिए एरोड्रम लाइसेंस जारी किया जाएगा, जो उड़ानों की शुरुआत सुनिश्चित करेगा
नोएडा:

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सिक्योरिटी क्लियरेंस मिल गया है. ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने एयरपोर्ट को कुछ शर्तों के साथ कंडीशनल अप्रूवल जारी कर दिया है. यह मंजूरी एयरपोर्ट के संचालन की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है. संबंधित एजेंसियों द्वारा विस्तृत जांच के बाद यह अनुमति दी गई है. अब अगला चरण DGCA की टीम का निरीक्षण होगा.

एयरपोर्ट से उड़ान भरने में कितना वक्त

DGCA की जांच के बाद ही एयरपोर्ट के लिए एरोड्रम लाइसेंस जारी किया जाएगा. लाइसेंस मिलते ही यहां से फ्लाइट ऑपरेशंस शुरू होने का रास्ता लगभग साफ हो जाएगा. सूत्रों के अनुसार, एयरपोर्ट का उद्घाटन नवरात्रों में किया जा सकता है. जेवर में बन रहा यह हवाईअड्डा देश का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट है. इसके शुरू होने से NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी का बड़ा लाभ मिलेगा और लाखों यात्रियों को यात्रा में सुविधा बढ़ेगी.

एयरपोर्ट पर हो चुका है कैलिब्रेशन फ्लाइट ट्रायल

इससे पिछले साल अक्टबूर में ही रनवे पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की कैलिब्रेशन फ्लाइट सफलतापूर्वक लैंडिंग कर चुकी है. यह ट्रायल नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की निगरानी में संपन्न हुआ था. इस फ्लाइट ट्रायल के दौरान एयरपोर्ट के आईएलएस (इंटीग्रेटेड लैंडिंग सिस्टम), कम्युनिकेशन सिस्टम और नेविगेशन उपकरणों की बारीकी से जांच की गई थीं. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की विशेष टीम ने इस प्रक्रिया को अंजाम दिया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida International Airport, Jewar Airport, Security Clearance, BCAS Conditional Approval, Aerodrome License
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com