नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने तीन लोगों पर 47,500 रुपये का जुर्माना लगाया है. दरअसल, इनका स्कूटी चलाने का एक वीडियो होली के दिन वायरल हुआ था. पुलिस द्वारा बुधवार को यह जानकारी दी गई. इतना ही नहीं लोकल पुलिस ने तीनों के खिलाफ एक एफआईआर भी दर्ज की है.
बता दें कि ट्रैफिक पुलिस ने पहले स्कूटर चालक पर 33,000 रुपये का फाइन लगाया था. यह फाइन उनके पहले वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लगाया गया था. इंटरनेट यूजर्स ने इस वीडियो को सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता करने वाला बताया था. यह वीडियो 25 मार्च को सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने एक अन्य वीडियो का संज्ञान लिया, जिसमें एक लड़की और एक लड़के को शहर की सड़क पर बिना हेलमेट के स्कूटर चलाते देखा गया था, और मोटर वाहन के प्रावधानों सहित सड़क सुरक्षा से संबंधित लापरवाही के सात मामलों में स्कूटर-मालिक पर मामला दर्ज किया.
पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने पीटीआई-भाषा को बताया, "दो दिनों में दो प्रकरणों में स्कूटर मालिक पर लगाया गया कुल जुर्माना 80,500 रुपये तक पहुंच गया है." यादव ने जनता से यातायात नियमों का पालन करने और दोपहिया या चार पहिया वाहन चलाते समय क्रमशः हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने जैसे सड़क सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने की भी अपील की.
इस बीच, एक स्थानीय उप-निरीक्षक की शिकायत के आधार पर तीन "अज्ञात" व्यक्तियों के खिलाफ नोएडा के सेक्टर 113 पुलिस स्टेशन में मंगलवार को एक एफआईआर भी दर्ज की गई. एफआईआर में तीनों के खिलाफ आरोप में कहा गया है, "लड़का लापरवाही से स्कूटर चला रहा था, जबकि लड़कियां अश्लील हरकतें कर उसका वीडियो बना रही थीं, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया और जिसके कारण आम जनता द्वारा गुस्सा व्यक्त किया जा रहा है."
एफआईआर आईपीसी की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाकर मानव जीवन को खतरे में डालना), 290 (सार्वजनिक उपद्रव), 294 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता), 336 और 337 (दूसरों के जीवन को खतरे में डालने या इससे चोट पहुंचाने वाले कृत्य से संबंधित) के तहत दर्ज की गई है.
यह भी पढ़ें : चलती स्कूटी पर अश्लीलता की हदें पार, पुलिस ने इस तरह सिखाया सबक, अकल लगी ठिकाने
यह भी पढ़ें : होली पर हुड़दंग, चलती स्कूटी पर खड़ी होकर लड़के को रंग लगा रही थी लड़की, अगले ही पल याद आ गई नानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं