विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2026

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर शुरू, कांग्रेस सांसद मल्लू रवि बोले- कल देंगे नोटिस

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर शुरू,  कांग्रेस सांसद मल्लू रवि बोले- कल देंगे नोटिस
स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी
नई दिल्ली:

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष जल्द ही अविश्वास प्रस्ताव लाने वाला है. कांग्रेस ने इसके लिए पहल शुरू कर दी है. कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने आरोप लगाया कि स्पीकर हमारे साथ भेदभाव कर रहे हैं.  उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर शुरू कर दिया गया है. सांसद मल्लू रवि ने कहा कि कल वो इसको लेकर नोटिस देंगे. 

गौरतलब है कि कांग्रेस लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर नहीं बोलने देने का आरोप लगा रही है. कांग्रेस का कहना है कि स्पीकर बिरला नियमों का हवाला देकर राहुल गांधी को नहीं बोलने दे रहे हैं. कांग्रेस का आरोप है कि वहीं, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को इजाजत दी जा रही है. 

गौरतलब है स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कम से कम 100 सांसदों के हस्ताक्षर की जरूरत होती है. कांग्रेस समेत विपक्ष के पास कुल 220 से ज्यादा सांसद हैं. ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए विपक्ष को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी. हालांकि, लोकसभा में इसको पास कराना मुश्किल होगा क्योंकि वहीं एनडीए को बहुमत है. 

आज भी लोकसभा की कार्यवाही विपक्ष के शोरशराबे के कारण काफी बाधित हुआ. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों से सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने की अपील की. हालांकि, विपक्ष राहुल गांधी को बोलने देने की मांग कर रहा था. इसपर अध्यक्ष ने कहा कि सदन नियम-कायदे से चलता है. इसके बाद भी जब विपक्षी सांसद नहीं माने तो लोकसभा की कार्यवाही को स्पीकर ओम बिरला ने स्थगित कर दी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Om Birla, No Confidence Against Birla, Mp Mallu Ravi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com