जयपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव सचिन पायलट ने बुधवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने के कदम से विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को धार्मिक मुद्दों के बजाय केंद्र सरकार के दस वर्ष के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर चुनाव लड़ना चाहिए.
पायलट ने टोंक में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए, ''यह बात बिल्कुल सही है कि नीतीश कुमार पाला बदल कर एक बार फिर भाजपा के साथ चले गये… लेकिन मैं समझता हूं कि हमारे गठबंधन 'इंडिया' का जो गठजोड है.. हमारा सीट-शेयरिंग है.. हम इकठ्ठा चुनाव लड रहे हैं और जिन मुद्दों को लेकर सामने आये हैं उसमें कहीं कोई फर्क पड़ेगा.'' उन्होंने कहा हम पूरी मजबूती से लोकसभा चुनाव लडेंगे.''
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
टोंक से विधायक पायलट शादी समारोह में भाग लेने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे पर थे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा लगातार चल रही है और यात्रा को जो अपार समर्थन मिल रहा है उससे भाजपा भयभीत है. राहुल गांधी ने जो मुद्दे उठाए हैं वो मार्मिक मुद्दे हैं.. जनता के मुद्दे हैं और उन्ही मुद्दों को जनता पसंद कर रही है.
उन्होंने कहा,''भाजपा को धार्मिक मुद्दों के बजाय केंद्र सरकार के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर चुनाव में जाना चाहिए.'' पायलट ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का जो निर्माण हुआ है, वो इस देश की सर्वोच्च अदालत के निर्णय के बाद हुआ है. जब उच्चतम न्यायालय ने वो निर्णय दिया तो सबने स्वागत किया.
उन्होंने कहा कि भगवान राम का अगर भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है, उसमें सबको खुशी है सब उसमें शामिल है लेकिन उस निर्माण का श्रेय लेना.. भगवान राम को सीमित नहीं किया जाना चाहिए. भगवान राम कण कण में विद्यमान है. भगवान राम किसी दल, एक समुदाय या एक सरकार, एक नेता, एक पार्टी, एक देश के नहीं है… पूरे ब्रह्माड के हैं.''
उन्होंने कहा कि उन्हें सीमित कर देना और उन्हें राजनीतिक नजरिये से देखना मैं गलत मानता हूं. पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को लेकर हुए ज्ञापन समझौते (एमओयू) को विधानसभा के पटल पर रखा जाना चाहिए और उस पर चर्चा की जानी चाहिए.
पायलट ने कहा कि ईआरसीपी एक बड़ा मुद्दा था, जो लंबित था लेकिन सरकार ने राजनीतिक कारणों से लोकसभा चुनाव से पहले एमओयू पर हस्ताक्षर किए.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं