विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2020

निर्भया केस: NGO ने दोषियों की फांसी के लाइव प्रसारण की मांग की, कहा...

निर्भया सामूहिक दुष्कर्म व हत्या मामले के दोषियों को 22 जनवरी को फांसी दी जानी है. इस बीच एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से एक असामान्य व अजीबोगरीब मांग की है.

निर्भया केस: NGO ने दोषियों की फांसी के लाइव प्रसारण की मांग की, कहा...
परी की संस्थापक योगिता भयाना ने इस संबंध में प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा है.
नई दिल्ली:

निर्भया सामूहिक दुष्कर्म व हत्या मामले के दोषियों को 22 जनवरी को फांसी दी जानी है. इस बीच एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से एक असामान्य व अजीबोगरीब मांग की है. दिल्ली स्थित एक एनजीओ परी ने मांग की है कि चारों दोषियों की फांसी का सीधा प्रसारण किया जाए. महिला अधिकार कार्यकर्ता और परी की संस्थापक योगिता भयाना ने इस संबंध में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा है.

भयाना ने कहा कि दोषियों को फांसी देना भारत में महिला सुरक्षा पर वैश्विक चिंताओं को दूर करने का सही अवसर प्रदान करता है. उन्होंने मंत्री से निर्भया सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को फांसी की सजा के लाइव प्रसारण के लिए स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया को अनुमति देने का आग्रह किया है. निर्भया के साथ 16 दिसंबर, 2012 को बेरहमी से दुष्कर्म किया गया, जिसके कई दिनों बाद उसकी मौत हो गई थी. इस मामले के चार आरोपियों को मौत की सजा सुनाई गई है, जिन्हें 22 जनवरी की सुबह फांसी दी जाएगी. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nirbhaya 2012 Case, Nirbhaya Gang Rape, Nirbhaya Gang Rape Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com