जब कहीं चुनाव होता है तो प्रत्याशी का बढ़ चढ़कर बोलना लाज़मी होता है लेकिन कई बार प्रत्याशी बोलते बोलते नियम क़ायदा क़ानून तक भूल जाते हैं.कुछ ऐसा ही हुआ बीजेपी प्रत्याशी के साथ.वो भी प्रदेश अध्यक्ष के सामने.दरअसल प्रत्याशी महोदय ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के चक्कर में कह दिया कि वो जीते तो गाड़ी में लिए ना डीएल लगेगा, ना आरसी और ना बीमा.बस बीजेपी की डायरी दिखा देना.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मंच पर बैठे हैं.माइक थामे ये हैं मुरादाबाद की कुंदरकी सीट से बीजेपी प्रत्याशी ठाकुर रामवीर सिंह.ठाकुर रामवीर सिंह अपने हाथ में एक डायरी को दिखाते हुए कह रहे है कि जब आप लोग कुंदरकी उपचुनाव जीत जाओगे और तुम लोग जब मोटरसाइकिल से जा रहे होगे, अगर कोई सिपाही पकड़ लेगा तो यही डायरी दिखा देना.न आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, न ही किसी बीमे का कागज की जरूरत पड़ेगी.यही डायरी सबका लाइसेंस होगी. तो मुरादाबाद के किसी सिपाही में इतना साहस नही होगा कि वो तुम्हारीमोटरसाइकिल को रोक ले.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल कुंदरकी उपचुनाव में भाजपा ने ठाकुर रामवीर सिंह को अपना प्रत्यासी बनाया है और बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह पहुँचे हुए थे.ये वीडियो भी उसी समय का है.वीडियो में कई मंत्रियों के साथ वो भी मंच पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं