दुनिया में तेजी से बदलते राजनीतिक समीकरणों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े सवालों के बीच NDTV World Summit 2026 एक बार फिर अहम मंच बनने जा रहा है. ‘A World Between Orders' थीम पर आधारित इस दो दिवसीय समिट में भारत और दुनिया के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. 22 और 23 अक्टूबर को होने वाले इस आयोजन में विदेशी राजनयिकों, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों, तकनीक के जानकारों और वैश्विक मामलों से जुड़े दिग्गजों की भागीदारी होगी. इसमें पीएम मोदी भी शामिल होने वाले हैं.
चलिए आपको यहां बताते हैं कि इन दो दिनों में विदेश से कौन से बड़े नाम जुड़ने वाले हैं. साथ ही हम उनके अपने-अपने इवेंट की टाइमिंग और किन मुद्दों पर वह बात करेंगे, वह सब्जेक्ट भी बातएंगे.
NDTV World Summit 2026: विदेश से कौन-कौन होगा शामिल?
पहला दिन: 22 अक्टूबर
NDTV World Summit 2026 के पहले दिन अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बदलते वैश्विक समीकरणों, AI और अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. सुबह 11:30 बजे आध्यात्मिक गुरु स्वामी सर्वप्रियानंद का सत्र होगा, जिसमें AI में चेतना और मन को समझने के विषय पर बात होगी. दोपहर 1:40 बजे AI एक्सपर्ट एंड्रयू एनजी बड़े पैमाने पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बुद्धिमत्ता आधारित अर्थव्यवस्था पर चर्चा करेंगे. एंड्रयू ब्रिटिश-अमेरिकी कंप्यूटर साइंटिस्ट हैं.
दूसरा दिन: 23 अक्टूबर
समिट के दूसरे दिन युद्ध में तकनीक की भूमिका, भारत-नेपाल संबंध, AI और साइबर सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. सबसे पहले सुबह 10.30 बजे बुद्धिमत्ता से परे: AI, आस्था और इंसान होने का अर्थ नाम के सत्र में पूज्य ब्रह्मविहारी स्वामी हिस्सा लेंगे, जो BAPS के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता और अबू धाबी स्थित BAPS हिंदू मंदिर के प्रमुख हैं.
फिर सुबह 11 बजे अमेरिकी सेना के पूर्व जनरल और CIA के पूर्व डायरेक्टर डेविड एच. पेट्रियस का सत्र होगा, जिसमें AI के दौर में युद्ध और युद्ध के मैदान में तकनीक से होने वाले बदलावों पर बात होगी.
सुबह 11:30 बजे नेपाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले भारत-नेपाल के बीच आर्थिक अवसरों पर चर्चा करेंगे. दोपहर 1 बजे माइक्रोसॉफ्ट में AI एवं साइबर सुरक्षा नीति के निदेशक निकोलस बट्स AI, साइबर सुरक्षा और वैश्विक ताकत की नई होड़ पर अपने विचार रखेंगे. दोपहर 3:00 बजे प्रवासी भारतीयों का प्रभाव: रोहतक से ब्रिटेन के मेयर तक नाम का सत्र होगा और इसमें एल्स्ट्री एवं बोरेहैमवुड टाउन काउंसिल के सबसे युवा मेयर तुषार कुमार और हर्ट्समेयर बरो काउंसिल की मेयर परवीन रानी शामिल होंगी. चर्चा में ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोगों की भूमिका और उनके प्रभाव पर बात होगी. वहीं, शाम 4:30 बजे भविष्यवादी और AI विशेषज्ञ माइक वॉल्श AI के दौर में संगठनों, नेतृत्व और निर्णय लेने की प्रक्रिया पर बात करेंगे.
NDTV World Summit 2026 के दो दिनों के पूरे कार्यक्रम का शेड्यूल जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें.
यह भी पढ़ें | इकॉनमी से लेकर AI तक.. NDTV World Summit 2026 में हर मुद्दे पर चर्चा, जानिए पूरे कार्यक्रम का शेड्यूल
यह भी पढ़ें | NDTV World Summit 2026 में शामिल होंगे PM मोदी, ‘A World Between Orders' थीम पर दुनिया के दिग्गजों का मंथन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं