विज्ञापन

एनडीटीवी डिफेंस समिट 2026 में होगी भारत की ताकत पर चर्चा, राजनाथ सिंह समेत ये विशेषज्ञ आएंगे

एनडीटीवी डिफेंस समिट 2026 का आयोजन 26 सितंबर को किया जाएगा. इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई विशेषज्ञ शामिल होंगे.

एनडीटीवी डिफेंस समिट 2026 में होगी भारत की ताकत पर चर्चा, राजनाथ सिंह समेत ये विशेषज्ञ आएंगे
नई दिल्ली:

एनडीटीवी डिफेंस समिट 2026 का आयोजन 26 सितंबर को किया जाएगा.इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत नीति-निर्माता, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, रक्षा उद्योग जगत के दिग्गज और रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञ एक मंच पर मौजूद रहेंगे. इस साल समिट का विषय 'भारत की बदलती रक्षा क्षमता और नई ताकत' रखा गया है. एक दिन का यह कार्यक्रम नौ घंटे तक चलेगा. इसमें 15 से अधिक सत्र होंगे. इन सत्रों में रक्षा उद्योग के 20 से अधिक विशेषज्ञ अपनी बात रखेंगे. 

एनडीटीवी डिफेंस समिट 2026 में किन विषयों पर होगी चर्चा

एनडीटीवी डिफेंस समिट 2026 में ऑपरेशन सिंदूर से मिली सैन्य और रणनीतिक सीख, रक्षा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल, ड्रोन, अंतरिक्ष तकनीक और ऑटोनामस प्रणालियों के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल पर चर्चा विस्तार से चर्चा होगी.

इस विषयों के अलावा समिट में थल सेना, नौसेना और वायु सेना के बीच बेहतर तालमेल और संयुक्त कार्रवाई, रक्षा निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने और भारत की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा.इसके अलावा दुनिया के दूसरे देशों के साथ नए रक्षा सहयोग, रणनीतिक साझेदारी और आधुनिक तकनीक से जुड़े समझौतों पर चर्चा इस सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण होगा. 

एनडीटीवी डिफेंस समिट 2026 में कौन कौन से लोग आएंगे

इस साल के 'एनडीटीवी डिफेंस समिट 2026 में' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और सैन्य मामलों के विभाग के सचिव जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, एसएमपीपी लिमिटेड के निदेशक औऱ सीईओ आशीष कंसल, सैमटेल एवोनिक्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ पुनीत कुरा, म्यूट्योनिश इंडिया के एनडी और सीईओ संजय हजारी औऱ बोंडा ग्रुप के सीईओ  रिटायर्ड रियर एडमिरल आकर श्रीनिवास अपने विचार रखेंगे. 

ये भी पढ़ें: काशी से कोलकाता सिर्फ 6 घंटे में, 4 राज्यों को जोड़ेगा नया एक्सप्रेसवे, दिल्ली-लखनऊ से गया-रांची तक कनेक्टिविटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajnath Singh, Opreation Sindoor, India Defence
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com