विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2019

महाराष्‍ट्र में बीजेपी सरकार बनने के बाद NCP-शिवसेना की साझा प्रेस कांफ्रेंस, शरद पवार ने कही ये 5 बड़ी बातें

महाराष्‍ट्र में हुए महा'सियासी' खेल के बाद एनसीपी प्रमुख नेता शरद पवार और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने संयुक्‍त प्रेस कांफ्रेंस की.

महाराष्‍ट्र में बीजेपी सरकार बनने के बाद NCP-शिवसेना की साझा प्रेस कांफ्रेंस, शरद पवार ने कही ये 5 बड़ी बातें
शरद पवार ने उद्धव ठाकरे के साथ साझा प्रेस वार्ता की.
नई दिल्ली:
  1. शरद पवार ने कहा कि अजित के शपथ लेने की जानकारी सुबह में मिली. अजित पवार से ऐसी उम्‍मीद कतई नहीं थी. न तो पार्टी के विधायक और न ही कार्यकर्ता इसका समर्थन करते हैं.
  2. पार्टी के साथ अजित पवार ने जो किया है उस पर हम एक्‍शन लेंगे. पार्टी की अनुशासनात्‍मक समिति इस मामले में कार्रवाई करेगी.
  3. सदन में बीजेपी बहुमत साबित नहीं कर पाएगी. उनके पास नंबर नहीं है. हमारे पास नंबर है और हमारा गठबंधन अभी भी बरकरार है.
  4. शरद पवार ने कहा कि मैं बीजेपी के सख्‍त खिलाफ हूं. बीजेपी को समर्थन देने का फैसला अजित पवार का था, पार्टी का नहीं. कोई भी बीजेपी से हाथ नहीं मिलाएगा. 
  5. अजित के पास 54 विधायकों के हस्‍ताक्षर वाली चिट्ठी है. 10 या 11 विधायक उनके साथ गए थे. विधायकों को दलबदल कानून मालूम होना चाहिए. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Amit Shah, Devendra Fadnavis, Ajit Pawar, Sharad Pawar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com