विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2024

अमरावती में नवनीत राणा पर हमले की कोशिश, सभा में फेंकी गई कुर्सियां, सुरक्षा गार्डों ने बचाया

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही खल्लार गांव में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है.

अमरावती में नवनीत राणा पर हमले की कोशिश, सभा में फेंकी गई कुर्सियां, सुरक्षा गार्डों ने बचाया
अमरावती:

महाराष्ट्र में चुनाव को लेकर प्रचार का दौर जारी है. अमरावती के दरियापुर के खल्लार में नवनीत राणा की सभा के दौरान जमकर हंगामा हुआ. लोगों के बैठने के लिए लाई गई कुर्सियां एक-दूसरे पर फेंकी गईं. बीजेपी नेता नवनीत राणा पर हमले की कोशिश हुई. राणा की तरफ भी कुर्सियां फेंकी गईं, लेकिन सुरक्षा गार्डों ने आगे बढ़कर नवनीत राणा बचाया. घटना के बाद नवनीत राणा और उनके समर्थक पुलिस थाने पहुंचे और हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

नवनीत राणा ने कहा कि अगर हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरा हिंदू समाज सड़कों पर उतरेगा. वहीं खल्लार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही खल्लार गांव में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है. बताया गया है कि सुरक्षा भी तैनात कर दी गई है.

मेरे ऊपर कुर्सियां फेंकी

नवनीत राणा ने अपने ऊपर हुए हमले पर कहा कि हम शांति से प्रचार कर रहे थे. लेकिन जब मैं भाषण कर रही थी तब सामने से गंदे इशारे किये जा रहे थे. सामने से हूटिंग चालू थी. भाषण समाप्त कर मैं मंच के नीचे आई लेकिन तब तक मैंने कुछ रियेक्ट भी नहीं किया था. जब कार्यकर्ताओं ने कहा भाभी को कूछ मत बोलो, गंदे शब्द मत बोलो, मारने की बात मत बोलो. तब उन लोगों ने कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी. मेरे साथ पत्रकार बंधु भी थे. लेकिन उनका गुस्सा मेरे ऊपर था. मुझे देखकर मारने , गाड़ने और गालियां देने लगे. मेरे कार्यकर्ता को चोट लगी. मेरे ऊपर कुर्सियां फेंकी. वीडियो में साफ दिख रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Amravati, Navneet Rana, Maharashtra News, Maharashtra News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com