नरेश अग्रवाल की फाइल फोटो
- बीजेपी में शामिल होते समय नरेश अग्रवाल ने की विवादित टिप्पणी
- बीजेपी ने नरेश अग्रवाल के बयान से झाड़ा पल्ला
- सुषमा स्वराज ने अग्रवाल के बयान को बताया अस्वीकार्य
नई दिल्ली:
राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए. बीजेपी में शामिल होने के तुरंत बाद ही उन्होंने अभिनेत्री जया बच्चन को लेकर एक विवादित बयान दे दिया. उनके इस बयान पर एक नया बवाल शुरू हो गया है. दरअसल, नरेश अग्रवाल ने बीजेपी में शामिल होने के बाद जया बच्चन को ' फिल्मों में नाचने वाली' बताया. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सिर्फ फिल्मों में नाचने वाली की वजह से उनका राज्यसभा टिकट काटा है. खास बात जिस समय अग्रवाल यह बयान दे रहे थे उस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा भी वहां मौजूद थे. ध्यान हो कि राज्यसभा सदस्य के तौर पर अग्रवाल का कार्यकाल दो अप्रैल को खत्म हो रहा है. जबकि समाजवादी पार्टी ने जया बच्चन को एक बार फिर राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है.
यह भी पढ़ें: बिहार से विभिन्न दलों के उम्मीदवार बगैर किसी चुनाव के ही जाएंगे राज्यसभा
अग्रवाल ने यह बात बीजेपी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही. अब अग्रवाल के इस बायन की हर तरफ से आलोचना हो रही है. खुद उनकी पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने ही उनकी इस टिप्पणी को अस्वीकार्य करार दिया है. विदेश मंत्री ने ट्वीट किया कि नरेश अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. उनका स्वागत है. बहरहाल, जया बच्चन जी के खिलाफ उनका बयान अनुपयुक्त और अस्वीकार्य हैं.
यह भी पढ़ें: आइये जानते हैं क्या है राज्यसभा चुनाव 2018 का पूरा गणित
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने अग्रवाल की टिप्पणी से तुरंत पार्टी को अलग बताया और कहा कि उनकी पार्टी सभी क्षेत्रों के लोगों का सम्मान करती है और राजनीति में उनका स्वागत करती है.
VIDEO: बीजेपी में शामिल हुए नरेश अग्रवाल.
गौरतलब है कि नरेश अग्रवाल अपने बयानों को लेकर पहले भी विवादों में रहे चुके हैं. ऊपरी सदन में हिंदू देवताओं के खिलाफ बयान को लेकर भी वह विवादों में रहे थे. (इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Naresh Agarwal Slams Jaya Bachchan As He Called Her Dancer