विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2011

मुम्बई में एक और महिला का शव बैग में मिला

मुम्बई के जूहू समुद्र तट पर एक महिला का शव सूटकेस में पाए जाने के पांच दिन बाद एक और अज्ञात महिला का शव बैग में मिला है।
मुंबई: मुम्बई के जूहू समुद्र तट पर एक महिला का शव सूटकेस में पाए जाने के पांच दिन बाद एक और अज्ञात महिला का शव बैग में मिला है। शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दक्षिण मध्य मुम्बई में सैंडहर्स्ट रेलवे स्टेशन से सोमवार की रात एक बैग में महिला का शव बरामद हुआ है। इस महिला की उम्र 20 वर्ष के आसपास होगी। शव को देखकर ऐसा लगता था कि महिला की हत्या कुछ घंटे पहले ही की गई थी। भूरे रंग के सूटकेस में मिले इस शव के विषय में अधिकारी ने बताया, "अब तक शव में सड़न पैदा नहीं हुई थी।" पुलिस ने महिला के गले पर जो निशान देखे, उनसे लगता है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई। वैसे उसके शरीर पर चोट के अन्य निशान नहीं मिले।  इससे पहले पिछले सप्ताह जूहू तट के एकांत इलाके में एक सूटकेस में एक महिला का शव बरामद हुआ था। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई शव, बैग, मिला
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com