Mumbai Rains: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai) में मौसम का बुरा हाल है. भारी बारिश (Heavy Rain) के साथ तूफानी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मुंबई में आज दोपहर से तेज हवाएं चल रही हैं. शाम तक इन तूफानी हवाओं की रफ्तार 107 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई. इसे देखते हुए मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे ने लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है. ट्विटर पर आ रहे संदेशों और तस्वीरों से मुंबई के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है. बड़ी-बड़ी क्रेनों की मदद से सड़क पर फंसी कारों, गिरे हुए पेड़ों को उठाया जा रहा है.
मौसम विभाग का कहना है कि कोलाबा में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं दर्ज की गई हैं. लेकिन शाम करीब पांच बजे यहां पर हवा की रफ्तार बढ़कर 107 किलोमीटर प्रति घंटे पर पहुंच गई. विभाग ने कहा कि शाम तक मुंबई के कोलाबा में 22.9 सेमी बारिश हुई जबकि सैंटाक्रूज में 8.8 सेमी बारिश हुई.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सेंट्रल रेलवे ने ट्वीट में कहा कि भारी बारिश और जलभराव की वजह से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से वाशी (हार्बर लाइन पर) और मेल लाइन पर ठाणे तक ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं.
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यालय ने कहा कि सीएम ने मुंबई और उसके आसपास के इलाकों की समीक्षा की है. मौसम विभाग की ओर से कल भारी बारिश का अनुमान जताने की वजह से अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है.
Requesting all to remain indoors. Mumbai is lashed with high velocity winds and extremely heavy rain as we all can witness. I request all, especially journalists trying to cover this to remain safe. Stay put wherever you are
— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) August 5, 2020
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने लोगों से घर में रहने का आग्रह किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- "सभी लोग घर में ही रहें. मंबई तेज हवाओं और भारी बारिश का सामना कर रही है, जैसा की हम सब देख रहे हैं. मैं सभी लोगों से, खासकर पत्रकारों से जो इस घटना को कवर कर रहे हैं, उनसे अपील करता हूं कि जहां हैं, वहीं पर सुरक्षित रहें." मुंबई पुलिस ने लोगों भी लोगों से घर में रहने की अपील की है.
भाषा की एक खबर के मुताबिक, मुंबई और पड़ोसी जिलों ठाणे तथा पालघर में बुधवार को हुई जिससे रेल की पटरियों और सड़कों पर जलभराव के कारण लोकल ट्रेन तथा बस सेवाएं बाधित हो गईं. मुंबई के चेंबूर, परेल, हिंदमाता, वडाला और अन्य क्षेत्रों के निचले इलाकों में जलभराव की खबरें हैं. पालघर में सुबह भारी बारिश के कारण पश्चिमी रेलवे मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही.
(भााषा के इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं