एक तरफ जहां पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहे हैं तो वहीं उन्हीं की परिवार की सदस्य इसका समर्थन कर रही हैं. समाजवादी पार्टी के सरंरक्षक मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने इसे लेकर ट्वीट किया है. अपर्णा ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा कि जो भारत का है, उसे रजिस्टर में अंकित होने में क्या समस्या है? अपने ट्वीट में उन्होंने जामिया मिल्लिया, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और 16 दिसंबर के हैशटैग का इस्तेमाल किया.
अपर्णा ने एनआरसी को लेकर हो रहे विरोध पर भी सवाल उठाए हैं. फेसबुक और ट्विटर पर अपने एकाउंट से पोस्ट कर उन्होंने सवाल उठाया कि जो भारत का है, उसे अपना नाम रजिस्टर में दर्ज कराने में क्या परेशानी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#JamiaMilia #NRCBill #NRCProtest #AligarhMuslimUniversity #16December जो भारत का है उसे रेजिस्टर में अंकित होने में क्या समस्या है ?!
— Aparna Bisht Yadav (@aparnabisht7) December 16, 2019
पहला मौका नहीं, जब अपर्णा ने मोदी सरकार के फैसले का खुला समर्थन किया हो. इससे पहले भी वह स्वच्छता अभियान पर केंद्र सरकार का समर्थन कर चुकी हैं. अपर्णा सपा की सदस्य हैं और साल 2017 में उन्होंने पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था. एनआरसी के मुद्दे पर अपर्णा और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की राय अलग-अलग है.
अरविंद केजरीवाल ने पूछा- आर्थिक मंदी के समय नागरिकता कानून में संशोधन की क्या जरूरत थी?
बता दें, दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पुलिस कार्रवाई और विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ सोमवार को देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए. प्रदर्शन का समर्थन नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी करते नजर आए. कहीं-कहीं ये प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे, तो कहीं इसने हिंसक रूप ले लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन प्रदर्शनों को दुखद एवं निराशाजनक बताया और शांति की अपील की. जामिया के छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई और नागरिकता कानून के खिलाफ गुस्से का असर उत्तर प्रदेश से लेकर केरल और महाराष्ट्र से लेकर पश्चिम बंगाल तक में देखा गया.
पटना आगजनी मामले में 35 नामजदऔर 500 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, 6 गिरफ्तार
जामिया के छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष एकजुट हो गया. कांग्रेस के अलावा चार अन्य राजनीतिक दल के नेताओं ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन कर जामिया परिसर में रविवार शाम की घटनाओं की उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की.
VIDEO: रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क्या जामिया में दमन पर पुलिस सही बोल रही है?
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं