सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योगों के मंत्रालय (MSME) ने सोशल मीडिया पर भर्ती के फर्जी विज्ञापनों को लेकर लोगों को आगाह किया है. एमएसएमई का कहना है कि निदेशक पद के लिए कोई भर्ती नहीं की जा रही है. लोगों से अपील है कि वे ऐसे किसी बहकावे में न आएं.
यह भी पढ़ें- RRB NTPC: सावधान! फर्जी है एनटीपीसी परीक्षा का नोटिस, यहां जानिए सही जानकारी
केंद्र सरकार के एमएसएमई (MSME) मंत्रालय के अनुसार, यह पाया गया है कि एमएसएमई निर्यात संवर्धन परिषद (MSME Export Promotion Council) द्वारा ‘निदेशक' के पद के लिए नियुक्ति पत्र जारी करने के संबंध में कुछ संदेश मीडिया और सोशल मीडिया में प्रसारित किए जा रहे हैं. यह भी पाया गया कि संगठन एमएसएमई मंत्रालय के नाम का उपयोग कर रहा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यह भी पढ़ें- फर्जी दस्तावेजों पर सेना में भर्ती कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सैन्य अफसरों की मिलीभगत से चल रहा था रैकेट
जबकि एमएसएमई किसी भी तरह से एमएसएमई निर्यात संवर्धन परिषद (MSME Export Promotion Council) से संबद्ध नहीं है. एमएसएमई में इस परिषद से संबंधित किसी भी पद पर नियुक्ति या किसी भी पोस्टिंग को अधिकृत नहीं किया है. मंत्रालय ने युवाओं से कहा है कि वे इस तरह के संदेशों या ऐसे गलत तत्वों के बहकावे में न आएं. गौरतलब है कि कोरोना काल में भर्ती के फर्जी विज्ञापनों के जरिये ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं. दिल्ली-एनसीआर में फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले कई गिरोहों का भंडाफोड़ हो चुका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं