विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2019

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों पर आया राहुल गांधी का ट्वीट, PM मोदी और अमित शाह को लेकर कही यह बात

कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून को 'असंवैधानिक' करार देते हुए इसका खुलकर विरोध कर रही है. उसने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सोमवार को राजघाट पर सत्याग्रह करने का फैसला किया है.

Also Read in
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों पर आया राहुल गांधी का ट्वीट, PM मोदी और अमित शाह को लेकर कही यह बात
कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली:

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के खिलाफ प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) एवं गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) देश के लोगों को बांट रहे हैं तथा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए नफरत के पीछे छिप रहे हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''भारत के प्रिय युवाओं, मोदी और शाह ने आपके भविष्य को बर्बाद कर दिया है. वो नौकरियों की कमी और अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर आपके गुस्से का सामना नहीं कर सकते. यही वजह है कि हमारे प्यारे भारत को बांट रहे हैं और नफरत के पीछे छिप रहे हैं." गांधी ने कहा, ''हम हर भारतीय के प्रति स्नेह दिखाकर इनको पराजित कर सकते हैं."

छात्रों को संबोधित एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ''भारत के प्रिय छात्रों, कोई भी भारतीय छात्र मोदी-शाह को इस तरह से देश को बांटने नहीं दे जैसे वो बांट रहे हैं. भारत के छात्रों, आप भारत के भविष्य हो और भारत आपका भविष्य है." उन्होंने कहा, ''आइए साथ खड़े हों और उनकी नफरत के खिलाफ लड़ें.''

कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून को ''असंवैधानिक'' करार देते हुए इसका खुलकर विरोध कर रही है. उसने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सोमवार को राजघाट पर सत्याग्रह करने का फैसला किया है जिसमें पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, PM Narendra Modi, Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com