महाराष्ट्र के कल्याण में बुधवार शाम एक नाबालिग लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. कल्याण के दुर्गा दर्शन सोसायटी में मां - बेटी साथ में जा रही थीं, तभी आरोपी लड़के ने लड़की पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी ने लड़की पर कम से कम आठ बार चाकू से वार किया और लड़की की मदद के लिए चिल्लाती रहीं.
स्थानीय निवासियों ने हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया और बाद में पुलिस को सौंप दिया. लड़की को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटनास्थल के दृश्यों में इमारत की सीढ़ियों पर खून दिखाई दे रहा है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस ने बताया कि कल शाम महाराष्ट्र के कल्याण में एक 20 वर्षीय व्यक्ति ने 12 वर्षीय लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या करने की कोशिश की. लड़की द्वारा उसके प्रेम प्रस्ताव को ठुकराने के बाद आदित्य कांबले परेशान हो गया और जिस इमारत में वह रहती थी, उसकी सीढ़ियों पर उसकी माँ के सामने उस पर हमला कर दिया.
पड़ोसियों ने बताया कि लड़की अपनी मां के साथ कोचिंग क्लास से लौट रही थी, जब आदित्य उन्हें सीढ़ियों पर मिला. उसने मां को धक्का दिया और लड़की पर कम से कम आठ बार चाकू से वार किया. अचानक हुए हमले से सदमे में आई मां मदद के लिए चिल्लाने लगी. जैसे ही लड़की बेहोश हो गई, आदित्य ने आत्महत्या के लिए फिनाइल पी लिया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.मृतक के रिश्तेदार ने इस मामले पर कहा कि आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं