समाजवादी पार्टी सांसद आर के चौधरी ने हाल ही में संसद से सेंगोल हटाने की मांग कर एक नयी बहस छेड़ दी. जिस पर समाजवादी पार्टी बीजेपी के निशाने पर आ गई. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद आर. के. चौधरी द्वारा संसद में ‘सेंगोल' की स्थापना का विरोध किए जाने को लेकर सपा पर निशाना साधा है. मायावती ने कहा कि बेहतर होता कि अगर समाजवादी पार्टी देश के कमजोर और उपेक्षित वर्गों के हित में केंद्र सरकार को घेरती.
सेंगोल विवाद पर मायावती की सपा को नसीहत
बसपा अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर कहा कि सेंगोल को संसद में लगाना या नहीं लगाना, इस पर बोलने के साथ-साथ सपा के लिए यह बेहतर होता कि यह पार्टी देश के कमजोर एवं उपेक्षित वर्गों के हितों में तथा आम जनहित के मुद्दों को भी लेकर केंद्र सरकार को घेरती. सच्चाई यह है कि यह पार्टी (सपा) अधिकांश ऐसे मुद्दों पर चुप ही रहती है. सरकार में आने पर कमजोर वर्गों के खिलाफ फैसले भी लेती है. इनके महापुरुषों की भी उपेक्षा करती है. इस पार्टी के सभी हथकंडों से जरूर सावधान रहें.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
1. सेंगोल को संसद में लगाना या नहीं, इस पर बोलने के साथ-साथ सपा के लिए यह बेहतर होता कि यह पार्टी देश के कमजोर एवं उपेक्षित वर्गों के हितों में तथा आम जनहित के मुद्दों को भी लेकर केन्द्र सरकार को घेरती।
— Mayawati (@Mayawati) June 28, 2024
अचानक से सेंगोल पर क्यों छिड़ी बहस
मोहनलालगंज सीट से सपा सांसद आर. के. चौधरी ने संसद भवन में ‘सेंगोल' स्थापित किए जाने का विरोध करते हुए इस सिलसिले में प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को एक पत्र लिखा था. इसमें उन्होंने ‘सेंगोल' को राजशाही का प्रतीक बताते हुए उसके स्थान पर संविधान की विशाल प्रति स्थापित करने की मांग की थी. गौर करने वाली बात ये है कि चौधरी बसपा के संस्थापक सदस्य भी रह चुके हैं.
सेंगोल हटाने की मांग पर अखिलेश ने कही ये बात
अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे सांसद इसलिए कह रहे होंगे कि जब पहली बार इसे स्थापित किया गया तो तब पीएम ने इसे प्रणाम किया था. लेकिन शपथ लेते हुए इस बार भूल गए, इसलिए ये याद दिलाने के लिए हमारे सांसद ने पत्र लिखा. वहीं सेंगोल पर मेरी राय वही है, जो मैंने अपनी एक्स पोस्ट में जाहिर की थी. आप चाहे तो मेरे अर्काइव से निकालकर उसे हर चैनल पर चला सकते हैं.
ये भी पढ़ें : संसद से सेंगोल हटाकर संविधान रखा जाए- सपा सांसद ने छेड़ी नई बहस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं