विज्ञापन

अहमदाबाद स्थित पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8 की मौत, 9 घायल

अहमदाबाद की जिस फैक्ट्री में आग लगी है, यह अवैध रूप से चल रही थी. कॉर्पोरेशन ने इसका लाइसेंस रद्द कर दिया था. यह पटाखा फैक्ट्री एक खुले खेत वाले इलाके में चल रही थी.

अहमदाबाद में रामोल-गात्राड रोड पर स्थित है पटाखा फैक्ट्री
NDTV
गुजरात:

गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को एक अवैध पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. इस दौरान 8 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. वहीं, करीब 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. यह हादसा अहमदाबाद के रामोल-गात्राड स्थित 'टैलेंट फायरवर्क्स' नाम की पटाखा फैक्टरी में हुआ है. कॉर्पोरेशन ने फैक्ट्री का लाइसेंस रद्द कर दिया था. यह पटाखा फैक्ट्री एक खुले खेत वाले इलाके में चल रही थी. घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल और मणिनगर के LG अस्पताल ले जाया गया. अधिकारियों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है.

हादसे की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मी आग बुझाने और घटनास्थल की तलाशी लेना शुरू कर दिए. पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

अधिकारियों के मुताबिक, 3:30 बजे आग लगने की जानकारी मिली थी. इसके बाद, RAF और फायर डिपार्टमेंट की टीम सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंची. 

PM ने किया अनुग्रह राशि का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय के सोशल मीडिया हैंडल से किए गए पोस्ट में कहा गया, "गुजरात के अहमदाबाद में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं."

प्रधानमंत्री ने कहा, "घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर मुमकिन मदद दे रहा है. PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ahmedabad, Fire, Firecracker Accident, Gujarat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com