विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2023

इंस्टाग्राम पर लाइव सुसाइड करने की कोशिश कर रहा था शख्स, दिल्ली पुलिस ने यूं बचाई जान

Attempt to Commit Suicide Case: पुलिस ने बताया कि जब तक टीम मौके पर पहुंची, शख्स ने ब्लेड से खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया था. जिसके कारण उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

इंस्टाग्राम पर लाइव सुसाइड करने की कोशिश कर रहा था शख्स, दिल्ली पुलिस ने यूं बचाई जान
Suicide Attempt Case: पुलिस अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति अपने वैवाहिक विवाद से गुजर रहा है.
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को एक शख्स की जान बचा ली. दरअसल, अपनी शादीशुदा जिंदगी से परेशान होकर एक शख्स इंस्टाग्राम लाइव पर सुसाइड करने की कोशिश कर रहा था. इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस बिना देरी किए मौके पर पहुंची और शख्स को जाने देने से बचा लिया.

एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस के तुरंत एक्शन लेने से उसकी जान बच गई. इस तरह शख्स और उसके परिवार के लिए दिल्ली पुलिस फरिश्ता साबित हुई.

पुलिस को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर दी सूचना

22 सितंबर को, दिल्ली पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया. उसने कहा कि उसका छोटा भाई अकेला रहता है और वह इंस्टाग्राम पर लाइव करते हुए आत्महत्या की कोशिश कर रहा है. उन्होंने आगे कहा कि उसे तुरंत मदद की जरूरत है.

दिल्ली पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाई जान

इसके बाद पुलिस की टीम कॉल लोकेशन का पता लगाने और टेक्नीकल डिटेल हासिल करने के बाद दिल्ली के शाहदरा, छोटा ठाकुर द्वार पहुंची. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आत्महत्या की कोशिश कर रहे 28 वर्षीय युवक को बचा लिया गया.

शख्स ने ब्लेड से खुद को गंभीर रूप से कर लिया घायल

पुलिस ने बताया कि जब तक टीम मौके पर पहुंची, शख्स ने ब्लेड से खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया था.जिसके कारण उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया. इसके आगे पुलिस अधिकारी ने कहा, "व्यक्ति अपने वैवाहिक विवाद से गुजर रहा है और उसके दो बच्चे हैं. इसको लेकर आगे की कानूनी कारवाई चल रही है."

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sucide Case, Delhi Police, Sucide Attempt, Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com