विज्ञापन

WBBSE 10th Result 2026 Date And Time Out: 10वीं का रिजल्ट 8 मई को इतने बजे होगा जारी, नोट कर लीजिए समय

West Bengal 10th Result 2026 Date Out : WBBSE ने माध्यमिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है. जानें कब और कहां देखें पश्चिम बंगाल 10वीं का परिणाम और कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट.

WBBSE 10th Result 2026 Date And Time Out: 10वीं का रिजल्ट 8 मई को इतने बजे होगा जारी, नोट कर लीजिए समय
स्कूली छात्र अपनी ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट उसी दिन यानी 8 मई को सुबह 10:30 बजे से अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकेंगे.

West Bengal 10th Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने की तैयारी पूरी कर ली है. बोर्ड ने प्रेस नोट जारी करके रिजल्ट की तारीख और समय की जानकारी दे दी है. बोर्ड के सचिव सुब्रत घोष द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 8 मई को 9:30 बजे प्रेस कॉफ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा की जाएगी. वहीं, ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक 10:15 मिनट एक्टिव कर दिया जाएगा. जहां से छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन आसानी से देख सकेंगे.

कहां और कैसे देखें अपना रिजल्ट?

छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड ने कई ऑप्शन दिए हैं. आप निम्नलिखित वेबसाइटों पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • www.wbbse.wb.gov.in  
  • www.wbbsedata.com
  • www.iResults.in  
  • https://ndtv.in/

वेबसाइट के अलावा छात्र मोबाइल ऐप जैसे 'iResults', 'Madhyamik Results' और 'Edutips App' के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. 

मार्कशीट कब मिलेगी?

छात्र अपनी ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट उसी दिन यानी 8 मई को सुबह 10:30 बजे से अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकेंगे. बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे बोर्ड के कैंप ऑफिस से डॉक्यूमेंट कलेक्ट कर छात्रों को वितरित करें.  

ऑफिशियल प्रेस नोट

RESULT by subhashinitripathi93

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
WBBSE Madhyamik Result 2026, West Bengal 10th Result Date, WBBSE 10th Result 2026, West Bengal Board Result 2026, Madhyamik Result 2026 Link
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com