मालेगांव 2008 विस्फोट मुकदमे की सुनवाई को लेकर कल का दिन अहम है. मामले की सुनवाई कर रही एनआईए की विशेष अदालत ने सोमवार 25 सितंबर को सभी आरोपियों को अदालत में हाजिर रहने का आदेश दिया है.
मामले में सभी गवाहों के बयान पूरे होने के बाद 25 सितंबर से अदालत आरोपियों के 313 के तहत बयान दर्ज करने की शुरुआत करेगी. मुकदमे में कुल 323 लोगों की गवाही हुई है. अदालत 25 सितंबर से इन गवाहों के दिए बयानों के आधार पर आरोपियों से सवाल करके उनके जवाब दर्ज करेगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महाराष्ट्र के मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को हुए बम धमाके में छह लोगों की मौत हुई थी और 101 लोग घायल हुए थे. इस मामले में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित कुल सात आरोपी हैं. सभी आरोपी जमानत पर हैं.
इस केस में आरोपी नंबर एक प्रज्ञासिंह ठाकुर हैं, जो कि मध्यप्रदेश के भोपाल की सांसद हैं. उनके अलावा मामले में रिटायर मेजर रमेश उपाध्याय, समीर कुलकर्णी, अजय राहिरकर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, सुधाकर द्विवेदी उर्फ दयानंद पांडे और सुधाकर चतुर्वेदी इस केस में आरोपी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं