केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को गुजरात की तीन दिवसीय यात्रा की शुरुआत की. इस दौरान मकर संक्रांति के मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पतंग उड़ाने का आनंद लिया. अहमदाबाद में आयोजित इस उत्सव में अमित शाह ने पारंपरिक रूप से पतंगबाजी की और त्योहार की खुशी में शामिल हुए. अपनी यात्रा के पहले दिन, उन्होंने गुजरात के सांस्कृतिक परिवेश का अनुभव किया और मकर संक्रांति के इस खास मौके पर स्थानीय जनता को शुभकामनाएं भी दीं.
Celebrating the amazing festival of ‘Uttarayan' in Ahmedabad. pic.twitter.com/1SuAH4ZVuY
— Amit Shah (@AmitShah) January 14, 2025
अमित शाह ने उत्तरायण पर्व के अवसर पर आज सुबह शहर के मेमनगर इलाके में शांतिनिकेतन अपार्टमेंट की छत पर पतंग उड़ाई. बता दें कि गुजरात में मकर संक्रांति को उत्तरायण भी कहा जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

अमित शाह, उनकी पत्नी सोनलबेन और पुत्र जय शाह ने जमालपुर क्षेत्र में स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की. गृह मंत्री आज घाटलोदिया इलाके में 920 आवासों और एक नए पुलिस थाना भवन की आधारशिला रखी. वह अंबोद गांव के पास साबरमती नदी के एक बैराज की आधारशिला रखेंगे और इसी स्थान से गांधीनगर के मनसा में एक सर्किट हाउस का उद्घाटन वर्चुअल तरीके से करेंगे.

16 जनवरी को मेहसाणा जिले के वडनगर शहर का दौरा करेंगे और एक संग्रहालय तथा एक खेल परिसर सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. वह शहर स्थित साइंस कॉलेज में एक सभा को भी संबोधित करेंगे, हाटकेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे और मेहसाणा में गणपत विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे. अमित शाह अहमदाबाद के सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के लिए ‘फास्ट-ट्रैक इमिग्रेशन' कार्यक्रम का आरंभ करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं