विज्ञापन
4 years ago
मुंबई:

महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार फिर सक्रिय हो गए हैं. पवार और कांग्रेस नेताओं ने सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात में कहा है कि अगर एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री शिवसेना बनाती है, तो उन्हें ऐतराज नहीं है. हालांकि इस पर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे का क्या रुख होगा, ये देखने वाली बात होगी. उधर, देर शाम को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने अपना सरकारी आवास 'वर्षा' को छोड़ दिया है और वो अपने पारिवारिक घर मातोश्री में शिफ्ट होंगे. इससे पहले, शिवसेना के अंदर तेज होती बगावत के बीच सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackrey) ने फेसबुक लाइव के जरिये अपनी बात रखी. उद्धव ठाकरे ने कहा, अगर एक भी विधायक आपत्ति करेगा तो वो इस्तीफा देने को तैयार हैं. एक भावुक संदेश में उद्धव ठाकरे ने कहा, अगर विधायकों के मन में कोई बात है तो वो सामने आकर कहें, मैं कुर्सी के लिए लड़ने वाला इंसान नहीं हूं और न ही कुर्सी पकड़कर बैठने वालों में से हूं. इस बीच पार्टी के गुवाहाटी में मौजूद 34 विधायकों ने राज्यपाल को पत्र लिखकर बागी नेता एकनाथ शिंदे के प्रति समर्थन जताया है. शिंदे ने उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई बैठक को अवैध बताया है. इन बागी विधायकों ने विधानसभा के डिप्टी स्पीकर को भी पत्र लिखकर शिंदे के प्रति समर्थन जताया है और खुद को असली शिवसेना करार दिया है. इस बीच तीन और शिवसेना विधायक गुवाहाटी पहुंचे हैं, जहां बाकी के बागी विधायक ठहरे हुए हैं. इस बीच, सीएम उद्धव ठाकरे  कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उक्त बात की जानकारी कांग्रेस नेता कमलनाथ ने दी है. उन्होंने कहा है कि उद्धव ठाकरे से फोन पर बात हुई है. वो कॉन्फिडेंट हैं. जो गए हैं, वो वापस आ जाएंगे. अभी विधानसभा भंग करने जैसी कोई बात नहीं है. उद्धव ठाकरे से मिलना था, लेकिन वो कोविड पॉजिटिव हैं.  इस बीच, शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे पार्टी विधायकों के साथ असम के गुवाहाटी पहुंच गए हैं. वह यहां के होटल रेडिशन ब्लू में ठहरे हुए हैं. वहां 50 कमरें बुक कराए गए हैं. 

Here are the LIVE updates on Maharashtra:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Maharashtra LIVE Updates, Eknath Shinde, Eknath Shinde In Assam, Uddhav Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com