महाराष्ट्र के सियासी घमासान के बीच मुम्बई पहुंचे कांग्रेस के पर्यवेक्षक कमलनाथ ने कहा कि वह उद्धव ठाकरे से अभी नहीं मिलेंगे क्योंकि वे कोरोना पॉजिटिव हैं. कमलनाथ ने कहा कि वे शरद पवार से मिलने जा रहे हैं. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में चल रहे सियासी उठापटक के बीच कमलनाथ को कांग्रेस पार्टी ने ऑब्जर्वर बनाया है.
जानकारी के मुताबिक, उद्धव ठाकरे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ बैठक कर रहे हैं. .
इससे पहले, महाराष्ट्र सरकार पर आए संकट को लेकर कांग्रेस नेता और राज्य में मंत्री बालासाहेब थोराट के आवास पर पार्टी नेताओं की बैठक हुई. कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई जिसमें सभी 44 विधायकों ने हिस्सा लिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे आज अपने समर्थक विधायकों के साथ स्पेशल फ्लाइट से बुधवार सबेरे 6.20 बजे सूरत से गुवाहाटी पहुंचे. बहरहाल, बागी शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि उन्हें कुल 46 विधायकों का समर्थन प्राप्त है.जिनमें 6 निर्दलीय शामिल हैं. लेकिन उसके पहले सुरत के होटल में जो उनकी ग्रुप तस्वीर आई है उसमे कुल 35 विधायक दिख रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं