मध्यप्रदेश के खरगोन में बुधवार को बीते 24 दिनों से लागू कर्फ्यू हटा लिया गया है. धार्मिक जुलूस के दौरान हुए सांप्रदायिक हिंसा के बाद प्रशासन द्वारा कर्फ्यू लागू कर दिया गया था. लेकिन अब स्थिति सामान्य होने के बाद इसे हटा लिया गया है. बता दें कि बीते 10 मई को हुई हिंसा के बाद प्रशासन द्वारा जो प्रतिबंध लागू किए गए थे, उन सभी को बुधवार की शाम से वापस ले लिया गया है.
इस बात की पुष्टि सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) मिलिंद ढोके की ओर से की गई है. उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक के बाद ये निर्णय लिया गया है. ध्यान देने वाली बात है कि प्रशासन की ओर से ये निर्णय लिया गया है कि सुबह के छह बजे से शाम के पांच बजे तक कर्फ्यू लागू नहीं रहेगा. मतलब लोगों को 11 घंटे छूट मिलेगी. एसडीएम ने कहा, " गुरुवार से सभी धार्मिक स्थल और दुकानें खुलेंगी."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
गौरतलब है कि मंगलवार को ईद-उल-फितर और अक्षय तृतीया के अवसर पर लोगों को घर पर ही त्योहार मनाने के लिए कहा गया था और दिन में कर्फ्यू लगा दिया गया था. लेकिन अब त्योहारों के संपन्न होने के बाद प्रतिबंध हटा लिए गए हैं. मालूम हो कि बीते 10 अप्रैल को रामनवमी के जुलूस के दौरान भड़की हिंसा में लोगों के समूहों ने एक-दूसरे पर पथराव किया था, जिसमें पुलिस कर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए थे. इस घटना के बाद स्थिति को नियंत्रण में करने के किए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए थे.
यह भी पढ़ें -
शर्मनाक! झारखंड के सरकारी अस्पताल में नवजात के घुटने और अन्य अंगों को कुतर गए चूहे
हिंदू बहनों ने ईदगाह को दे दी अपनी 1 करोड़ से अधिक की जमीन, पूरी की पिता की आखिरी इच्छा
Video : मध्यप्रदेश के खरगोन कर्फ्यू के साए में मनाए जा रहे त्योहार, ईद पर भी खाली रहे ईदगाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं