विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हिस्सा धंसा, उद्घाटन के 12वें दिन उखड़ा डामर, NHAI का आया बयान

Lucknow-Kanpur Expressway: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा धंसने का मामला सामने आया है. जबकि इसका उद्घाटन 12 दिन पहले ही हुआ है. मामले में NHAI की तरफ से भी बड़ा बयान आया है.

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हिस्सा धंसा, उद्घाटन के 12वें दिन उखड़ा डामर, NHAI का आया बयान
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हिस्सा धंसा
  • लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का कुछ हिस्सा उन्नाव जिले के पास धंसने का मामला सामने आया है.
  • 12 दिन पहले ही यूपी में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उदघाटन हुआ था.
  • NHAI की तरफ से भी बयान आया है. जिसमें मरम्मत का कार्य पूरा किया जा चुका है.
उन्नाव:

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का 12 दिन पहले ही उद्घाटन हुआ है. लेकिन इस ग्रीनफील्ड नेशनल एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का कुछ हिस्सा उन्नाव जिले के पास धंसने का मामला सामने आया है. उन्नाव जिले के कोरारी क्षेत्र के पास कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर सड़क की ऊपरी परत उखड़ गई और उसमें पानी भर गया था. हालांकि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण NHAI की तरफ से भी बयान आया है. जिसमें बताया गया कि बारिश की वजह से सड़क धंसी थी, जिसकी मरम्मत की जा चुकी है. बता दें कि 13 जुलाई 2026 को ही इस परियोजना का उद्घाटन किया गया था. 

4200 करोड़ की लागत से हुआ तैयार 

लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे 4200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है. लेकिन उन्नाव जिले के पास इसका हिस्सा धंसने की वजह से मामला चर्चा में है. बारिश के बीच एक्सप्रेस-वे का सड़क धंसने का वीडियो सपा नेता ने सोशल मीडिया पर वायरल किया था. जिसमें बताया गया था कि कानपुर से लखनऊ की तरफ कोरारी गांव के पास 5 से 7 मीटर सड़क धंस गई है. वीडियो सामने आने के बाद आज 26 जुलाई को  मरम्मत का काम शुरू कर दिया है.

NHAI ने क्या कहा ?

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से कहा गया कि NHAI यात्रियों को सूचित करना चाहता है कि कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 64 के पास सड़क धंसने वाली जगह पर मरम्मत का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. प्रभावित हिस्से को ठीक कर दिया गया है और अब ट्रैफिक की आवाजाही सुचारू और सामान्य है. नेशनल हाईवे नेटवर्क पर यात्रियों की सुरक्षा, गुणवत्ता और बिना रुकावट आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और मरम्मत कार्य के दौरान नेशनल हाईवे का इस्तेमाल करने वालों के धैर्य और सहयोग की सराहना करता है.' 

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की खासियत 

4200 करोड़ की लागत से बना 63 किलोमीटर लंबा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की एक बेहद आधुनिक परियोजना है. यह 6-लेन हाईवे है. जो दोनों शहरों के बीच यात्रा के समय को 2 घंटे से घटाकर महज 35 से 45 मिनट कर देता है. यहां 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन दौड़ रहे हैं. इस एक्सप्रेसवे की सबसे बड़ी खासियत इसका 18 किलोमीटर लंबा विशाल एलिवेटेड हैं. यह ट्रैक और भारत का पहला पूरी तरह बैरियर-फ्री हैं. जिसकी वजह से यह एक्सप्रेसवे खास माना जाता है.

ये भी पढे़ंः खुल गया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, 40 मिनट में होगा सफर, एक नहीं चार नाम से जाना जाएगा; देखिए तस्वीरें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow-Kanpur Expressway, Lucknow-Kanpur Expressway Length, Lucknow-Kanpur Expressway Toll Charge, Lucknow-kanpur Expressway Kab Chalu Hoga, Lucknow-Kanpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com