- दिल्ली-पंजाब में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस और आप की चर्चा
- कांग्रेस और RJD के नेताओं के बीच भी हो चुकी है बैठक
- पश्चिम बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस के बीच भी हो रही बात
लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के मद्देनजर विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन (INDIA Alliance) में पंजाब की सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है. दोनों पार्टियों की तरफ से बयानबाजी भी शुरू हो गई है. सीट शेयरिंग (Seat Sharing) को लेकर तनातनी इस कदर बढ़ गई कि कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann)और उनके दिल्ली समकक्ष अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)को 'हिटलर' तक कह डाला.
सीट शेयरिंग को लेकर एक तरफ जहां बुधवार को कांग्रेस (Congress) और समाजवादी पार्टी (SP) की बैठक हो रही है. वहीं, इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा बयान देकर विवादों को हवा दे दी है. आम आदमी पार्टी (AAP) वैसे तो कांग्रेस को पंजाब में मनमाफिक सीटें देने की बात कह रही है. लेकिन भगवंत मान ने साफ कर दिया है उनकी पार्टी पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी.
-
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | खामेनेई, मिनाब स्कूल पर हमले, भारत से दोस्ती पर क्या-क्या बोले ईरानी राजनयिक -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
प्रताप सिंह बाजवा ने किया ट्वीट
भगवंत मान के इस बयान के बाद कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सोशल मीडिया पर केजरीवाल और भगवंत मान के खिलाफ निशाना साधा. बाजवा ने कहा, "पहली बात जो मैं उन्हें सलाह देना चाहूंगा कि वो अपने ऑफिस से बाबा साहेब अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटा दें. उनकी जगह जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर की तस्वीरें लगा दें. अगर आप हिटलर की तस्वीर को ध्यान से देखेंगे, तो यह AAP नेताओं से मेल खाती है".
राघव चड्ढा और कांग्रेस नेता पवन बंसल की हुई मुलाकात
भगवंत मान के इस बयान से कुछ घंटे पहले ही AAP नेता राघव चड्ढा और कांग्रेस नेता पवन बंसल ने चंडीगढ़ में मुलाकात करके एकता का संदेश दिया था. सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें भी पोस्ट की गईं. तस्वीरों में राघव चड्ढा और पवन बंसल को एक लॉन में मिलते देखा जा सकता है. हालांकि, मुलाकात की जगह का खुलासा नहीं किया गया है.
दिल्ली-पंजाब में सीटों का बंटवारा नहीं चाहती AAP
पिछले साल कांग्रेस और AAP की दिल्ली और पंजाब यूनिट ने बीजेपी के खिलाफ गठबंधन बनाने में अनिच्छा दिखाई थी. दोनों पार्टियों के नेताओं ने कहा था कि वे अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे. हालांकि, 2024 में INDIA गठबंधन के घटक दलों ने एक दूसरे की भागीदारी निश्चित की है. पिछले हफ्ते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की थी और सीट शेयरिंग को लेकर भी चर्चा की थी.
दोनों पार्टियों ने इसे बीजेपी के खिलाफ प्रहार बताया है. उन्होंने कहा है कि वे INDIA अलायंस में एक साथ चुनाव लड़ने वाली पहली पार्टी हैं.
हालांकि, पंजाब सीएम भगवंत मान के ताजा बयान से पता चलता है कि सीट शेयरिंग के लिए कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी की चर्चा अभी तक उन्नत स्तर तक नहीं पहुंची है. AAP और कांग्रेस दोनों राज्यों में कट्टर प्रतिद्वंद्वी हैं. यह AAP ही थी जिसने दोनों राज्यों में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया.
हालांकि, पिछले पांच वर्षों में पंजाब की राजनीतिक स्थिति में भारी बदलाव आया है. 2019 में पंजाब में मामूली खिलाड़ी रही AAP अब राज्य पर शासन कर रही है. कांग्रेस अमरिंदर सिंह के नेतृत्व के बिना चुनाव में उतर रही है, अमरिंदर सिंह ने अब बीजेपी का दामन थाम लिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं