3 years ago
नई दिल्ली:
INDIA Meet in Mumbai Live Updates: मुंबई में INDIA गठबंधन की दूसरे दिन भी बैठक हुई. इस बैठक में विपक्षी दलों ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति से लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. खासतौर पर लोकसभा चुनाव को लेकर किस राज्य में किस पार्टी को कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने हैं, इसे लेकर भी इस बैठक में चर्चा हुई. मुंबई की इस बैठक में इस गठबंधन के संयोजक के नाम को लेकर भी चर्चा की बात कही जा रही है. इस दौरान एक समन्वय समिति का भी गठन किया गया है. इस समिति में संजय राउत, तेजस्वी यादव, अभिषेक बनर्जी जैसे कई नेता शामिल किए गए हैं.