आपका भरोसेमंद समाचार ग्रुप एनडीटीवी अब मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान (#NDTVRajasthan) में भी नया चैनल- एनडीटीवी राजस्थान लेकर आ चुका है. जयपुर में विधिवत उद्घाटन समारोह में एनडीटीवी के एडिटर इन चीफ संजय पुगलिया से खास बातचीत में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अब राजस्थान बहुत बदल गया है. उन्होंने कहा कि आज देश में चुनी हुई सरकारों को गिराया जा रहा है, लेकिन बीजेपी को मालूम होना चाहिए कि राजस्थान में उसका पाला किससे पड़ा है. वहीं अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा कि राजस्थान की संस्कृति बहुत विशाल है और इसीलिए बॉलीवुड पर भी राजस्थान की गहरी छाप है. एडगुरु पीयूष पांडेय ने कहा कि राजस्थान नंबर-1 स्टेट बन सकता है, बस खुद पर भरोसा रखना होगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
NDTV RAJASTHAN, Rajasthan Mein NDTV, NDTV Rajasthan Live