विज्ञापन
2 years ago
नई दिल्ली:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पद से इस्तीफा देने की घोषणा के बाद सोमवार को दिन भर राजधानी में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं. आम आदमी पार्टी में नेताओं की कई दौर की बैठक हुई. फिर शाम को पार्टी की PAC की भी बैठक हुई, जिसमें संभावित सीएम के नाम को लेकर चर्चा की गई. बैठक के बाद आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल पद से इस्तीफा देंगे. इसके लिए उन्होंने उपराज्यपाल से समय मांगा है. कल मिलने का समय मिला है.

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम केजरीवाल ने पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक में मौजूद सभी लोगों से सीएम के नए चेहरे को लेकर वन-टू-वन चर्चा की है. कल सुबह 11:30 बजे विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें दूसरे चरण की चर्चा होगी. वहां भी अरविंद केजरीवाल सभी से 1-2-1 बात करेंगे, फिर नाम तय होगा.

Highlights :
 

मंगलवार को विधायकों के साथ बैठक के बाद नए सीएम का नाम होगा तय- भारद्वाज

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम केजरीवाल ने पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक में मौजूद सभी लोगों से सीएम के नए चेहरे को लेकर वन-टू-वन चर्चा की है. कल सुबह 11:30 बजे विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें दूसरे चरण की चर्चा होगी. वहां भी अरविंद केजरीवाल सभी से 1-2-1 बात करेंगे, फिर नाम तय होगा.

कल इस्तीफा देंगे सीएम केजरीवाल- सौरभ भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल सीएम पद से इस्तीफा देंगे. इसके लिए उन्होंने उपराज्यपाल से समय मांगा है. कल मिलने का समय मिला है.

आम आदमी पार्टी की PAC की बैठक में संभावित सीएम के नाम की चर्चा

आम आदमी पार्टी की PAC की बैठक खत्म हो गई है. ये बैठक करीब एक घंटे तक चली. इसमें मुख्यमंत्री के संभावित नाम पर चर्चा हुई.

आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक शुरू हुई.

सीएम आवास पर मंगलवार सुबह 11:30 होगी AAP विधायक दल की बैठक

मंगलवार को AAP विधायक दल की बैठक

कल AAP विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें दिल्ली का नया मुख्यमंत्री तय होगा.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार शाम 4.30 बजे एलजी सचिवालय में उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात करेंगे.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने का समय मांगा

आप नेतृत्व फिलहाल मौन

सीएम को लेकर आप नेतृत्व अभी भी मौन है. वहीं मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद जा चुके हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि आज शाम को आप पीएसी की बैठक में ही सीएम पद को लेकर फैसला लिया जाएगा.

केजरीवाल से मुलाकात करके निकले सिसोदिया

मनीष सिसोदिया आज केजरीवाल के घर पर मुलाकात करने पहुंचे थे. आज शाम को आप पीएसी की बैठक में फैसला लिए जाने की उम्मीद है कि सीएम कौन बनेगा.

क्या चुनाव आयोग मान लेगा केजरीवाल की बात

दिल्ली में सीएम केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान के बाद अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या चुनाव आयोग देश की राजधानी में समय से पहले चुनाव कराएगा. इसे लेकर अलग-अलग तर्क दिए जा रहे हैं.  क्या चुनाव आयोग ये फैसला ले सकता है? (पढ़ें पूरी खबर)

सीएम केजरीवाल के लिए मंगलवार क्यों है खास

दिल्ली के मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार  यानी 17 सितंबर को अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं. उन्होंने रविवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इसका ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि मैं दो दिन बाद सीएम की कुर्सी छोड़ दूंगा. उनके इस ऐलान के बाद से ही 17 सितंबर की तारीख और मंगलवार के दिन को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं. जानें मंगलवार उनके लिए क्यों खास है... (पढ़ें पूरी स्टोरी)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे पर क्या बोले चिदंबरम

केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं हरियाणा के लोगों का इससे कोई लेना नहीं है. वहीं रवनीत बिट्टू की तरफ से राहुल गांधी पर की गई टिपमणी पर चिदम्बरम ने कहा कि बिट्टू को गंभीरता से लेने की आवश्यकता नहीं है मैं उन्हें गंभीरता से नहीं लेता. भूपेंद्र हुड्डा कभी शैलजा और शैलजा कभी हुड्डा को लेकर बयान नहीं देते, सभी मिलकर काम कर रहे हैं. उन्होंने अनिल विज के सीएम बनने के बयान को जोड़कर कहा कि केंद्रीय बीजेपी की प्रदेश बीजेपी से पकड़ कमजोर हुई है इसलिए ऐसे बयान दिए जा रहे हैं.

5 साल पूरे होने से 6 महीने पहले चुनाव करा सकता है चुनाव आयोग

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि "चुनाव आयोग 5 साल पूरे होने से 6 महीने पहले चुनाव करा सकता है. जिस तरह से हरियाणा में भी चुनाव आयोग ने पहले चुनाव आयोजित किए हैं, उसी तरह से. हमने आपके पाले में बॉल डाल दी है और हमने बोल दिया है कि आ जाओ मैदान में". 

जहां बीजेपी की सोच खत्म होती है वहां केजरीवाल की सोच शुरू होती है - सौरभ

सौरभ भारद्वाज ने कहा, "आज सुबह बीजेपी के एक नेता के साथ चर्चा हो रही थी और उन्होंने कहा कि हमारे बीच बात हो रही थी कि जहां बीजेपी की सोच खत्म होती है, वहां केजरीवाल की सोच शुरू होती है क्योंकि वो सपने में भी नहीं सोच सकते थे कि कोई सत्ता त्याग सकता है."

अभी तक सीएम के नाम को लेकर कोई चर्चा नहीं - सौरभ

संवाददाताओं के सवाल का जवाब देते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अभी तक सीएम के नाम पर कोई बातचीत नहीं हुई है और मेरे पास भी उतनी ही जानकारी है, जितनी आपके पास है.

सौरभ भारद्वाज ने प्रभु राम का दिया उदाहरण

सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रभु राम के 14 साल के वनवास की बात करते हुए कहा कि उनके भक्त हनुमान हैं और हनुमान के भक्त अरविंद केजरीवाल हैं. मर्यादा के नाम पर, नैतिकता के नाम पर अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दिया है और उन्होंने कहा है कि जनता वापस बुलाएगी तो इस कुर्सी पर बैठूंगा वर्ना इस कुर्सी पर नहीं बैठूंगा.

जनता के सामने अग्निपरीक्षा दूंगा - केजरीवाल

सौरभ भारद्वाज ने कहा, जनता अरविंद केजरीवाल के इस फैसले के बारे में चर्चा कर रही है. सीएम केजरीवाल ने कहा है कि वह जनता के सामने अग्निपरीक्षा दूंगा और दिल्ली की जनता उन्हें फिर से सीएम बनाने के लिए बेसब्र हैं.

अरविंद केजरीवाल के फैसले पर आम आदमी पार्टी की प्रेस कांफ्रेंस

आम आदमी पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने सीएम केजरीवाल के इस्तीफे के फैसले के बाद आज प्रेस कांफ्रेंस की. इस प्रेस कांफ्रेंस में सौरभ भारद्वाज ने कहा यह देश में पहला चुनाव होगा, जिसमें एक मुख्यमंत्री कह रहा है कि ईमानदारी के नाम पर चुनाव लड़ा जाएगा. 

आम आदमी पार्टी की PAC की बैठक आज शाम

आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी फैसला लेने वाली यूनिट है पॉलीटिकल अफेयर्स कमिटी. आज शाम होने वाली PAC की बैठक में अरविंद केजरीवाल के इस्तीफ़े और दिल्ली के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा हो सकती है. यह बैठक मुख्यमंत्री आवास पर होगी.

आज केजरीवाल के घर जाएंगे मनीष सिसोदिया

आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया आज अरविंद केजरीवाल के घर जाएंगे. केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान के बाद यह दोनों की पहली मुलाकात है. इस दौरान दोनों के बीच नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर भी चर्चा हो सकती है. जानकारी के मुताबिक आज दोपहर दोनों के बीच मुलाकात होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Aap, Arvind Kejriwal Resignation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com