विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2017

पानी की तलाश में जंगल से भटका तेंदुआ गुड़गांव की आबादी में घुसा

पानी की तलाश में जंगल से भटका तेंदुआ गुड़गांव की आबादी में घुसा
पिछले साल भी में मानेसर मेें एक तेंदुआ घुस आया था, जिसने 12 लोगों को घायल कर दिया था
गुरुग्राम: गुड़गांव के मिलेनियम सिटी से करीब 25 किलोमीटर दूर सोहना के आवासीय क्षेत्र के आसपास एक तेंदुआ देखा गया. गुड़गांव वन-विभाग ने इलाके की घेराबंदी करके तेंदुए की खोजबीन शुरू कर दी है. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआ गुरुवार की सुबह सोहना-पलवल सड़क पर कुछ स्थानीय लोगों को दिखा था. बाद में वह आवासीय इलाके की ओर बढ़ गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
 

गुड़गांव के सहायक पुलिस उपायुक्त मनीष सहगल ने बताया कि तेंदुआ सुबह 11 बजे के करीब सोहना आवासीय क्षेत्र में दिखा था, लेकिन उसने अभी तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है. तेंदुआ एक खाली घर में छिप गया था. गावंवालों ने मोबाइल फोन से उसकी वीडियो भी बनाई है. मौके पर पुलिस भी पहुच गई थी, लेकिन तेंदुआ वहां से भागने में कामयाब रहा. उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे बेहोश करने और पकड़ने की तैयारी कर ली है. उनकी कोशिश है कि तेंदुए को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया जाए.अधिकारियों ने बताया कि पानी की तलाश में भटकर ये जंगली जानवर आवासीय कालोनियों की तरफ आ जाते हैं. 

बता दें कि बीते साल भी मनेसर में लोगों ने एक तेंदुए को मार दिया था. तेंदुए ने 12 लोगों को जख्मी कर दिया था. 

 (इनपुट भाषा से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leopard, Gurugram's Sohna, Residential Colony, Wildlife Team, Leopard In Gurugram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com