विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश के संगीत जगत की सबसे बड़ी हस्तियों में शुमार और आठ दशकों तक अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरने वाली महान गायिका लता मंगेशकर का रविवार को मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम को दादर इलाके के शिवाजी पार्क में उन्हें श्रद्धांजलि देने वाली राजनीति और मनोरंजन उद्योग से जुड़ी हस्तियों में शामिल थे. मोदी पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कार्यक्रम स्थल से रवाना हुए. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से भी शिवाजी पार्क में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई. लता के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने नम आंखों से उन्हें मुखाग्नि दी. लता मंगेशकर का रविवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 92 वर्ष की थीं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार, अभिनेता शाहरुख खान और आमिर खान, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे समेत कई लोग इस मौके पर मौजूद थे. मोदी ने पुष्पांजलि अर्पित की और पार्थिव शरीर को नमन किया. उन्होंने मंगेशकर परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी. वह अंतिम संस्कार से पहले कार्यक्रम स्थल से चले गए. इससे पहले राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए दक्षिण मुंबई में उनके आवास से शिवाजी पार्क ले जाया गया. अंतिम संस्कार से ठीक पहले, राष्ट्रीय ध्वज को परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया. सुर साम्राज्ञी अपनी अंतिम यात्रा पर निकली तो बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन करने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े.

Here are the all updates on Lata Mangeshkar's Death :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Lata Mangeshkar, Lata Mangeshkar Dies At 92
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com