विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2015

मुंबई पुणे एक्सप्रेस हाईवे भूस्खलन, 2 की मौत, दो घायल

मुंबई पुणे एक्सप्रेस हाईवे भूस्खलन, 2 की मौत, दो घायल
हादसे की तस्वीर
मुंबई: मुम्बई पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर रविवार करीब 12 बजे चट्टान खिसकने से 2 लोगों की मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गए। मुंबई पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर चट्टान खिसकने से यह हादसा हुआ।

शशिकांत धमनकर अपनी पत्नी और एक महिला रिश्तेदार के साथ पुणे से मुंबई जा रहे थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गयी और उनकी पत्नी और अन्य महिला रिश्तेदार गम्भिर रूप से घायल हैं।

दीपक पटेल स्कोडा में अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ थे। यह परिवार मुम्बई से पुणे जा रहा था। हादसे में दीपक गम्भिर रूप से घायल हुए जिसके बाद उन्हें पुणे के लोकमान्य अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गयी। उनकी पत्नी को भी चोटे आयीं है पर दोनों बच्चे सुरक्षित हैं।

घायलों को पुणे के लोकमान्य अस्पताल ले जाया गया। JCBs से रास्ते पर पड़े पत्थर हटाये जा रहे हैं। गाड़ियों की आवाजाही के लिए एक लेन पर ट्रैफिक को शुरू किया गया। पुलिस का दावा है कि शाम तक ट्रैफिक नियमित गति से चलने लगेगा।
लेखक के बारे में
img
Santia Yogesh dudi
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे, भूस्खलन, लोनावाला, Mumbai Pune Expressway, Landslide, Lonavala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com