विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2018

चारा घोटाला : राजद प्रमुख लालू यादव से जुड़े चौथे मामले में 15 मार्च को फैसला

यह मामला दिसंबर 1995 से जनवरी 1996 के बीच दुमका कोषागार से 13.13 करोड़ रुपये फर्जी तरीके से निकालने का है.

चारा घोटाला : राजद प्रमुख लालू यादव से जुड़े चौथे मामले में 15 मार्च को फैसला
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव. (फाइल फोटो)
रांची: चारा घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद से जुड़े चौथे मामले की सुनवाई सोमवार को पूरी हो गई. सजा सुनाने के लिए 15 मार्च की तारीख मुकर्रर की गई है. यह मामला दिसंबर 1995 से जनवरी 1996 के बीच दुमका कोषागार से 13.13 करोड़ रुपये फर्जी तरीके से निकालने का है.

यह भी पढ़ें : चारा घोटाला: तीसरे मामले में लालू प्रसाद यादव-जगन्नाथ मिश्रा को 5-5 साल कैद, 5-5 लाख रुपये जुर्माना

लालू प्रसाद के अलावा इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा और 30 अन्य भी आरोपी हैं. लालू प्रसाद को चारा घोटाले के पहले मामले में वर्ष 2013 में पांच वर्ष की सजा सुनाई गई थी. इस घोटाले के दूसरे मामले में लालू को 23 दिसंबर 2017 को दोषी ठहराया गया था और 6 जनवरी को साढ़े तीन साल कैद की सजा सुनाई गई थी.

VIDEO : लालू प्रसाद को पांच साल कैद की सजा


तीसरे मामले में उन्हें चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के लिए 24 जनवरी को दोषी ठहराया गया था और पांच साल की सजा दी गई. लालू को अब इस घोटाले से जुड़े रांची और पटना मामले में सुनवाई का सामना करना है. 

(इनपुट : एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fodder Scam Case, Lalu Prasad Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com