विज्ञापन

बुजुर्गों को 3,000 की पेंशन, महिलाओं को 2,500 का फूड सिक्योरिटी कार्ड; केरलम में BJP ने किए क्या-क्या वादे?

Kerala Assembly Election 2026: केरलम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में महिलाओं-बुजुर्गों के लिए बड़े वादे किए हैं. साथ ही विधवाओं को भी 3 हजार रुपये की मंथली पेंशन देने का वादा किया है.

बुजुर्गों को 3,000 की पेंशन, महिलाओं को 2,500 का फूड सिक्योरिटी कार्ड; केरलम में BJP ने किए क्या-क्या वादे?
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने घोषणापत्र जारी किया.
  • केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषणापत्र में गरीब महिलाओं को फूड हेल्थ सिक्योरिटी कार्ड देने का वादा किया है
  • बीजेपी ने विधवाओं को हर महीने तीन हजार रुपये और बुजुर्गों को भी पेंशन देने का आश्वासन दिया है
  • घोषणापत्र में केरल में AIIMS अस्पताल खोलने और मोबाइल हॉस्पिटल सेवा शुरू करने का प्रस्ताव शामिल है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

केरलम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया. इस घोषणापत्र में बीजेपी ने कई वादे किए हैं. वादा है कि अगर सरकार बनी तो गरीब परिवार की महिलाओं को हर महीने फूड हेल्थ सिक्योरिटी कार्ड दिया जाएगा, जिससे वे राशन खरीद सकते हैं. महिलाओं और विधवाओं को भी आर्थिक मदद दी जाएगी. साथ ही साथ बुजुर्गों के लिए भी पेंशन का वादा किया गया है.

घोषणापत्र में बीजेपी ने वादा किया है कि सरकार बनने पर इंश्योरेंस स्कीम लाई जाएगी, जिसमें सभी को कवर किया जाएगा. साथ ही केरल में एक AIIMS खोलने का वादा भी किया गया है. 

यह भी पढ़ेंः PM मोदी की गोद में दिख रहा ये बच्चा कौन? प्रधानमंत्री ने फोटो शेयर कर लिखा- 'नन्हे दोस्त के साथ'

घोषणापत्र में क्या-क्या वादे?

  • सभी महिलाओं को फूड एंड हेल्थ सिक्योरिटी कार्ड्स मिलेगा, जिससे हर महीने 2,500 रुपये तक का राशन खरीद सकेंगे. विधवाओं को हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी. 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को भी 3 हजार रुपये की पेंशन दी जाएगी.
  • पूरे राज्य में मोबाइल हॉस्पिटल सर्विस शुरू करेंगे. केरल में AIIMS खोला जाएगा. एंबुलेंस की फ्री सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी. खेती का इंश्योरेंस किया जाएगा.
  • साल में दो बार LPG सिलेंडर पर सब्सिडी मिलेगी. ये सब्सिडी ओणम और क्रिसमस पर मिलेगी. सभी घरों में पानी का कनेक्शन लगाया जाएगा. हर महीने 20 हजार लीटर पानी फ्री मिलेगा.
  • 'डेवललप्ड केरला' प्रोजेक्ट के तहत तिरुवनंतपुरम से कन्नूर, कोझिकोड से कालपेट्टा और थ्रिसूर से पलक्कड़ तक हाई स्पीड रेल कॉरिडोर शुरू होगा. 
  • चेनगन्नूर से पांबा और पांबा से पथनामथिट्टा तक सबरी रेल शुरू होगी. नीलंबुर से नांजांगुड तक नई रेलवे लाइन शुरू होगी. साथ ही थ्रिसूर-गुरुवयुर लाइन का तिरुर तक विस्तार किया जाएगा.  तिरुवनंतपुरम और कोझिकोड में मेट्रो रेल शुरू की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः मान गए सुधाकरन, एक फ़ोन कॉल ने रोक दी केरल कांग्रेस की बड़ी बगावत 

केरल में कब है चुनाव?

केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग होगी. केरल में 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. जबकि नतीजे बाकी राज्यों के साथ ही 4 मई को आएंगे. पिछले चुनाव में एलडीएफ ने 99 और यूडीएफ ने 41 सीटें जीती थीं. पिछली बार बीजेपी अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com