केरल में ईसाई समुदाय की एक प्रार्थना सभा में एक के बाद एक हुए कई विस्फोटों के बाद मुख्यमंत्री पिनरायी ने सोमवार को सर्वदलीय बैठकर (Kerala All Party Meeting) बुलाई. सर्वदलीय बैठक में समाज में अविश्वास और असहिष्णुता पैदा करने की कोशिशों को रोकने का संकल्प लिया गया. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, सचिवालय परिसर स्थित सम्मेलन सभागार में हुई बैठक में लोगों से विस्फोट के बाद निराधार आरोपों, अटकलें लगाने और अफवाह फैलाने से बचने का अनुरोध करने का भी सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया.
ये भी पढ़ें-केरल सीरियल ब्लास्ट: धमाकों में अब तक 3 की मौत, CM विजयन ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
केरल में हुई सर्वदलीय बैठक
केरल में कोच्चि के पास कलमस्सेरी में ईसाई समुदाय की एक प्रार्थना सभा में रविवार को सुबह हुए धमाकों में तीन लोगों की मौत हो गई. सम्मेलन केंद्र में ‘यहोवा के साक्षी' समूह की प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था. इस ईसाई धार्मिक समूह की स्थापना 19वीं सदी में अमेरिका में की गई थी. बयान के मुताबिक, सर्वदलीय बैठक में राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक दल शामिल हुए और उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि केरल उन लोगों के, राज्य के खंडित करने के अलग-अलग प्रयासों पर किसी भी कीमत पर काबू पा लेगा जो इस दक्षिणी राज्य में शांति, भाईचारे और समानता की विशेष सामाजिक स्थिति को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं.
सर्वदलीय बैठक में लिया गया संकल्प
उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से समाज में विभाजन पैदा करने और लोगों को एक-दूसरे से अलग करने के लिए जारी अटकलों, मिथकों और अफवाहों को फैलाने के प्रयासों को रोकने का आग्रह किया. शुरुआत में विस्फोटों में एक महिला की मौत हुई और 52 अन्य घायल हुए थे, जिनमें से छह की हालत गंभीर थी. इसके बाद गंभीर रूप से घायलों में से 53 वर्षीय महिला की मौत हो गई. सोमवार को सुबह तक हादसे में 95 फीसदी तक झुलसी 12 साल की लड़की की भी मौत हो गई.
केरल में हुए थे सीरियल धमाके
राज्य के पुलिस महानिदेशक शेख दरवेश साहब ने रविवार को पुष्टि की थी कि यह विस्फोट आईईडी (विस्फोटक) के कारण हुआ.घटना के कुछ घंटों बाद ‘यहोवा के साक्षी' संप्रदाय का सदस्य होने का दावा करते हुए एक व्यक्ति ने त्रिशूर जिले की पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर इन धमाकों की जिम्मेदारी ली थी.
ये भी पढ़ें-आंध्र ट्रेन हादसा 'मानवीय भूल' का नतीजा... सिग्नल की ‘ओवरशूटिंग' हुई : रेलवे अधिकारी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं