आंध्र रेल हादसे (Andhra Train Accident) में मरनेवालों की संख्या 13 हो गई है. इस ट्रेन एक्सीडेंट में 50 लोग घायल भी हुए हैं. आखिर इस हादसे की वजह क्या रही...? पूर्वी तटीय रेलवे (ECOR) ने रविवार को कहा कि आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में दो ट्रेन की टक्कर संभवत: मानवीय भूल के कारण हुई होगी. अधिकारियों के अनुसार, रविवार शाम विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन और विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की टक्कर हुई. हादसे के कारण इस रूट की कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं.
ईसीओआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विश्वजीत साहू ने मीडिया को बताया, "यह दुर्घटना संभवत: मानवीय भूल के कारण हुई. विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन द्वारा सिग्नल की ‘ओवरशूटिंग' की गई." ओवरशूटिंग शब्द की व्याख्या करते हुए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि यह तब होता है, जब कोई ट्रेन लाल सिग्नल पर रुकने के बजाय आगे बढ़ जाती है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अधिकारियों ने बताया कि विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08532), विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08504) से टकरा गई. एक अधिकारी के मुताबिक, दुर्घटना के कारण विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन (ट्रेन संख्या 08532) के पीछे के दो डिब्बे और विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08504) का लोको डिब्बा पटरी से उतर गया. पूर्वी तटीय रेलवे क्षेत्र के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना लगभग शाम सात बजे पूर्वी तटीय रेलवे क्षेत्र के वाल्टेयर उपखंड के विजयनगरम-कोत्तावलासा रेलवे सेक्शन में अलामंदा और कांतकपल्ले के बीच हुई.
ऐसे हुआ हादसा
विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन एक सिग्नल पर लगभग 2 मिनट रुकने के बाद आगे बढ़ी. इसके पीछे से विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर ट्रेन आई, जिसे सिग्नल पर रुकना था. लेकिन विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर ने ओवरशूटिंग की यानि सिग्नल तो तोड़ दिया और आगे जा रही विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी. इसके बाद दो डिब्बे पटरी से उतर गए. ये हादसा जहां हुआ, वहां तीन लाइन हैं. पहली अप लाइन, दूसरी डाउन लाइन और तीसरी मिडिल लाइन. डाउन लाइन पर ट्रेन विशाखापत्तनम से भुवनेश्वर की ओर चलती है. वहीं, जो अप लाइन है उसपर भुवनेश्वर से विशाखापत्तनम की तरह के लिए ट्रेन चलती हैं. ये हादसा मिडिल लाइन पर हुआ, जहां से दोनों ओर से ट्रेनें आ और जा सकती हैं. रेलवे ने बताया है कि विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर की चूक के कारण ये हादसा हुआ, और उसके लोको पायलट की मौत हो गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं