दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी (Manish Sisodia Arrested) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की रविवार को आलोचना करते हुए कहा कि लोग इसका जवाब देंगे क्योंकि वे देख रहे हैं कि कैसे ‘‘देशभक्त और ईमानदार लोगों'' को जेल भेजा रहा है जबकि देश के बैंकों को लूटने वालों के खिलाफ ‘‘कोई कार्रवाई नहीं की जाती.'' उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अब समाप्त की जा चुकी आबकारी नीति 2021-22 को बनाने और लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में गिरफ्तार किया है.
केजरीवाल ने सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद उनके आवास पर उनकी पत्नी से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मनीष सिसोदिया को पूरी तरह झूठे मामले में गिरफ्तार किया गया है. मनीष जी सज्जन व्यक्ति, देशभक्त होने के साथ ही ईमानदार और बहादुर व्यक्ति हैं जो हर दम देश की सेवा में लगे रहे.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भाजपा नीत केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम देख रहे हैं कि कैसे सज्जन व्यक्तियों, देशभक्तों, अच्छे और ईमानदार लोगों को देश में गिरफ्तार किया जा रहा है और जेल भेजा रहा है. बैंकों का करोड़ों रुपया लूटने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती क्योंकि वे उनके मित्र हैं.''
केजरीवाल ने कहा, ‘‘इन लोगों में उन्हें नोटिस भेजने तक का भी साहस नहीं है क्योंकि वे उनके मित्र हैं. पूरा देश देख रहा है. लोग देख रहे हैं और वे इसका जवाब देंगे.''
केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिसोदिया के आवास पर उनकी पत्नी से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उनकी पत्नी बहुत गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं. उन्हें मल्टीपल स्क्लेरोसिस है जिसमें मस्तिष्क धीरे-धीरे शरीर पर नियंत्रण खो देता है. वह घर पर अकेली हैं। मनीष उनकी देखभाल करते थे.'' उन्होंने कहा कि सिसोदिया का बेटा पढ़ाई के लिए शहर से बाहर है.
केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमने उन्हें सांत्वना दी और कहा कि उन्हें फिक्र करने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनके पति बहुत बहादुर व्यक्ति हैं जो देश के लिए लड़ रहे हैं. पूरे देश को मनीष पर गर्व है और हम एक परिवार हैं और हम सभी उनका ख्याल रखेंगे.''
सिसोदिया के आवास के बाहर पत्रकारों से बातचीत में मान ने आरोप लगाया कि सीबीआई ने आम आदमी पार्टी टीम को ‘‘तोड़ने'' के लिए ही ‘‘एक झूठे मामले'' में सिसोदिया को गिरफ्तार किया है.
उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत ही कायराना कदम है. आप इससे डरने वाली नहीं है. हमारी पार्टी भ्रष्टाचार रोधी आंदोलन से जन्मी है. हम जमीनी स्तर से आए हैं. हम केंद्र सरकार द्वारा सीबीआई और ईडी के दुरुपयोग से डरते नहीं हैं और बिना किसी डर के देश की सेवा करना जारी रखेंगे.''
मान ने ट्वीट किया, ‘‘मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी असल में दिल्ली के लाखों बच्चों की शिक्षा की अवमानना है. स्कूल बनाने वाले को जेल भेजना भाजपा के एजेंडे का हिस्सा है.''
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं