विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2011

कांग्रेस के लिए संदेश है हिसार की हार : केजरीवाल

बांदा: गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे के प्रमुख सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि हरियाणा के हिसार लोकसभा उपचुनाव के नतीजे से साफ हो गया है कि जनता जन लोकपाल विधेयक के पक्ष में है और यह कांग्रेस के लिए एक संदेश है। केजरीवाल ने कहा, "हिसार उपचुनाव में कांग्रेस की हार से स्पष्ट हो गया है कि लोग जन लोकपाल के पक्ष में हैं। कांग्रेस को यह संदेश समझना चाहिए और संसद के शीतकालीन सत्र में जन लोकपाल विधेयक पारित करना चाहिए।" उन्होंने कहा, "अगर संसद के शीतकालीन सत्र में जन लोकपाल विधेयक पारित नहीं किया जाता है तो हम पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस का विरोध करेंगे।" केजरीवाल ने कहा, "कांग्रेस अगर जन लोकपाल विधेयक पारित करा ले तो हम विरोध वापस ले लेंगे। हमारी कांग्रेस से कोई दुश्मनी नहीं है।" अन्ना हजारे के सहयोगियों का अगला निशाना उत्तर प्रदेश है। बांदा में टीम अन्ना ने सोमवार को करीब 30 गांवों के सरपंचों और कलेक्टरेट में वकीलों से मुलाकात की। यहां के रामलीला मैदान में जनसभा करके टीम अन्ना के सदस्यों ने लोगों को समझाया कि केंद्र सरकार जनता के बीच टीम अन्ना को लेकर किस तरह भ्रम फैला रही है। टीम अन्ना के सदस्य 18 से 22 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में युवाओं को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करेंगे और जन लोकपाल विधेयक के बारे में जानकारी देंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
PM मोदी जन्मदिन विशेष: जब नरेंद्र मोदी ने मां से नजदीकियों और अपने बचपन को याद कर सबको कर दिया था भावुक
कांग्रेस के लिए संदेश है हिसार की हार : केजरीवाल
"तरंग शक्ति" मित्र देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास बनाने का एक माध्यम : राजनाथ सिंह
Next Article
"तरंग शक्ति" मित्र देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास बनाने का एक माध्यम : राजनाथ सिंह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com