विज्ञापन

कर्नाटक के विजयपुरा में ट्रेनी विमान क्रैश,बाल-बाल बचे दोनों पायलट, क्या थी वजह?

रेड बर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग के इस ट्रेनर विमान में कैप्टन कुणाल मल्होत्रा और ट्रेनी कैप्टन पायलट गौथम संकर सवार थे. अचानक इस दौरान ये विमान विजयपुरा जिले के बाबलेश्वर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.विमान एक खेती वाली जमीन पर गिरा,सवार दोनों पायलटों को चोटें आई हैं और उन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया.

कर्नाटक के विजयपुरा में ट्रेनी विमान क्रैश,बाल-बाल बचे दोनों पायलट, क्या थी वजह?
  • कर्नाटक के विजयपुरा जिले के बाबलेश्वर क्षेत्र में रेड बर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग का एक ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त
  • विमान में सवार कैप्टन कुणाल मल्होत्रा और ट्रेनी कैप्टन पायलट गौथम संकर दोनों सुरक्षित, चोटें आईं हैं
  • दोनों पायलटों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
विजयपुरा:

कर्नाटक के विजयपुरा जिले के बाबलेश्वर क्षेत्र में आज एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया. गनीमत रही कि विमान में सवार दोनों लोग बाल-बाल बच गए,हालांकि हादसे में उन्हें चोटें आई हैं और पास के अस्पताल में उनका इलाज जारी है. विमान रेड बर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग का था. बाबलेश्वर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है.

बाल-बाल बचे पायलट

घटना के अनुसार, रेड बर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग के इस ट्रेनर विमान में कैप्टन कुणाल मल्होत्रा और ट्रेनी कैप्टन पायलट गौथम संकर सवार थे. अचानक इस दौरान ये विमान विजयपुरा जिले के बाबलेश्वर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.विमान एक खेती वाली जमीन पर गिरा,सवार दोनों पायलटों को चोटें आई हैं और उन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है.

डीजीसीए का भी बयान सामने आया

इस पूरे मामले पर डीजीसीए का बयान भी सामने आया है. डीजीसीए ने बताया कि रेडबर्ड फ्लाइंग ट्रेनिंग अकादमी लिमिटेड का Cessna 172 विमान (VT‑EUC, MSN‑17265717) ने कर्नाटक के बागलकोट के पास एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग की थी.यह स्थान बेलगावी एयरपोर्ट से लगभग 100 किलोमीटर पूर्व में है.इस दौरान इंस्ट्रक्टर और कैडेट दोनों सुरक्षित रहे. उसी दोपहर कर्नाटक के विजयपुरा जिले में एक निजी मिनी विमान भी एक खुले खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.यह एक दो-सीटर विमान था.
विमान में मौजूद दोनों लोग पायलट सहित बाल‑बाल बच गए हैं.दोनों ने विमान गिरने से पहले समय रहते सुरक्षित तरीके से बाहर निकलकर खुद को बचा लिया,जिसके बाद विमान गिरकर तीन टुकड़ों में टूट गया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com